फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Indias Best Dancer 2 : Dharmendra found dancing here on his hit song in the show said I live among happy people

Dharmendra: अपने हिट गाने पर यहां नाचते मिले धर्मेंद्र, बोले, ‘मैं खुशमिजाज लोगों के बीच रहता हूं’

Wed, 08 Dec 2021 07:33 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 08 Dec 2021 07:33 PM IST
सार

‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ के इस बार के वीकेंड स्पेशल एपिसोड में धर्मेंद्र देओल और आशा पारेख के 60 वर्षों के सफर का जश्न मनाया जाएगा।

विज्ञापन
Indias Best Dancer 2 : Dharmendra found dancing here on his hit song in the show said I live among happy people
धर्मेंद्र देओल और आशा पारेख - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

सोनी चैनल के डांस रियलिटी शो 'इंडियाज़ बेस्ट डांसर 2' में इस बार जमकर धमाल होने वाला है। शो की शूटिंग पर जिस तरह से वहां मौजूद युवा बार बार फिल्म ‘प्रतिज्ञा’ का गाना ‘मैं जट यमला पगला दीवाना’ गुनगुनाते नजर आए, उससे पता यही चलता है कि हिंदी सिनेमा के इकलौते हैंडसम ही मैन धर्मेंद्र का जलवा तीसरी पीढ़ी के सिर पर चढ़कर खूब बोल रहा है।

विज्ञापन

‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ के इस बार के वीकेंड स्पेशल एपिसोड में पुरानी अनमोल यादों और मनोरंजन से भरी एक यादगार शाम आपका इंतजार कर रही है, जहां धर्मेंद्र देओल और आशा पारेख के 60 वर्षों के सफर का जश्न मनाया जाएगा। इस एपिसोड में यह आइकॉनिक जोड़ी साथ में डांस करते हुए अपने सदाबहार गाने 'कुछ कहता है ये सावन' को रीक्रिएट करते हुए भी नजर आएगी।

विज्ञापन

Indias Best Dancer 2 : Dharmendra found dancing here on his hit song in the show said I live among happy people
धर्मेंद्र देओल और आशा पारेख - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शूटिंग के दौरान शो के प्रतिभागियों रक्तिम ठाकुरिया और उनके कोरियोग्राफर आर्यन ने भी 'आपकी नजरों ने समझा' गाने पर एक जोरदार परफॉर्मेंस देकर इस शाम को यादगार बना दिया। उनकी परफॉर्मेंस के बाद जजों और मेहमानों ने दोनों की जमकर तारीफ कीं। धर्मेंद्र इसे लेकर इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने देओल परिवार को समर्पित इस परफॉर्मेंस के बाद खूब शायरियां भी सुनाईं।

 

Indias Best Dancer 2 : Dharmendra found dancing here on his hit song in the show said I live among happy people
धर्मेंद्र देओल और आशा पारेख - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

धर्मेंद्र ने कहा, "मैं हमेशा खुश रहने और खुशमिजाज व प्यारे लोगों के बीच रहने की कोशिश करता हूं। जब मैं इंडस्ट्री में आया था तो मेरे अपने संघर्ष थे लेकिन मैंने इससे काफी कुछ सीखा। आप सभी के आशीर्वाद के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। यह एक बेहतरीन परफॉर्मेंस थी, जिसमें एक सुंदर संदेश था। गॉड ब्लेस यू बच्चों, मुझे यह बहुत पसंद आई।" आशा पारेख ने कहा, "ये सभी गाने स्लो बीट वाले थे, लेकिन इस पर डांस करते हुए आपने इनके शब्दों के मायने बरकरार रखे। यह दिल छू लेने वाला डांस था।"

विज्ञापन

Indias Best Dancer 2 : Dharmendra found dancing here on his hit song in the show said I live among happy people
धर्मेंद्र देओल और आशा पारेख - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शो की शूटिंग के दौरान इसके बाद इसके एंकर ने ने धर्मेंद्र से रक्तिम को कुछ लव टिप्स देने की गुजारिश की। धर्मेंद्र इस पर खूब हंसे। इसके बाद उन्होंने आशा पारेख के साथ अपने हिट गाने 'कुछ कहता है ये सावन' गाने पर डांस करके दर्शकों और जजों का मन मोह लिया और एक बार फिर साबित कर दिया कि इतने साल बाद भी उनका जादू बरकरार है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed