फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Indian Police Force web series shooting complete shilpa shetty shares video with rohit shetty goes viral

Indian Police Force: रोहित शेट्टी की 'इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग पूरी, शिल्पा शेट्टी के साथ दिखा खास अंदाज

Wed, 25 Jan 2023 11:15 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 25 Jan 2023 11:15 PM IST
सार

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने यह वीडियो शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों को उन्होंने ड्रीम टीम बताया है।

विज्ञापन
Indian Police Force web series shooting complete shilpa shetty shares video with rohit shetty goes viral
रोहित शेट्टी, शिल्पा शेट्टी - फोटो : Social media

विस्तार

निर्देशक रोहित शेट्टी की आने वाली वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। शिल्पा शेट्टी ने वेब सीरीज की शूटिंग पूरी करने की जानकारी दी है। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोहित शेट्टी के साथ एक दिलचस्प वीडियो भी साझा किया है। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी और रोहित शेट्टी का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। वीडियो में रोहित और शिल्पा के अलावा कई और लोग भी नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

Indian Police Force web series shooting complete shilpa shetty shares video with rohit shetty goes viral
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने यह वीडियो शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों को उन्होंने ड्रीम टीम बताया है। वीडियो में शिल्पा शेट्टी टीम के लोगों और रोहित शेट्टी के साथ वॉक करती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने पूरी टीम को आभार व्यक्त किया है। साथ ही रोहित शेट्टी को धन्यवाद दिया। कैप्शन में उन्होंने इस यात्रा को काफी खूबसूरत और यादगार यात्रा बताया है।

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)



Padma Shri Awards 2023: सुमन कल्याणपुर को पद्मश्री से किया जाएगा सम्मानित, जानें गायिका से जुड़े खास किस्से

विज्ञापन
विज्ञापन

Indian Police Force web series shooting complete shilpa shetty shares video with rohit shetty goes viral
रोहित शेट्टी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वीडियो में शिल्पा और रोहित कलाकारों और साथ स्वैग में चल रहे थे। शिल्पा ने कैजुअल शूज के साथ ब्लैक आउटफिट चुना था। उन्होंने अपने लुक को डार्क सनग्लासेज के साथ पूरा किया और अपने बालों को खुला रखा था। इस लुक में वह बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं, रोहित ने नीले रंग की शर्ट के साथ गहरे नीले रंग की पैंट पहनी थी। उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स और डार्क सनग्लासेज पहने थे। टीम के सदस्यों के साथ शिल्पा और रोहित धीरे-धीरे सीढ़ियों से नीचे उतरे।


Pathaan: 'पठान' की दीवानगी ने पार की हद, आधी रात के बाद भी चलेंगे फिल्म के शोज, फैंस की मांग पर YRF का एलान

विज्ञापन

Indian Police Force web series shooting complete shilpa shetty shares video with rohit shetty goes viral
इंडियन पुलिस फोर्स में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबरॉय की भी अहम भूमिका है। यह सीरीज प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। अभी इसकी रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है। शिल्पा शेट्टी की इस वीडियो पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। शिल्पा शेट्टी का यह शो शूट करते समय एक्सीडेंट भी हो गया था। ठीक होने के बाद उन्होंने शो की दोबारा शूटिंग की है।

Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप ने 'पठान' को बताया 'खतरनाक', फिल्म देख बोले- शाहरुख इतना हसीन पहले कभी नहीं लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed