फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Indian Police Force New Song Bairiyaa Re released Sidharth Malhotra isha Talwar romancing on Humayun Tomb

Indian Police Force: इंडियन पुलिस फोर्स का गाना ‘बैरिया रे’ रिलीज, ईशा तलवार के साथ इश्क फरमाते दिखे सिद्धार्थ

Wed, 17 Jan 2024 08:58 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 17 Jan 2024 08:58 PM IST
सार

सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और विवेक ओबेरॉय अभिनीत आगामी वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' की चर्चा इन दिनों हर ओर हो रही है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस सीरीज का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इस बीच निर्माताओं ने फिल्म का नया गाना ‘बैरिया रे’ रिलीज कर दिया है। गाना रिलीज होते ही इसे सोशल मीडिया पर खूब तारीफें मिल रही है। वहीं, कुछ लोग इस गाने की 'शेरशाह' के गाने 'तेरी मेरी गल्ला होगी मशहूर' से भी कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Indian Police Force New Song Bairiyaa Re released Sidharth Malhotra isha Talwar romancing on Humayun Tomb
बैरिया रे गाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्लीवासी सिद्धार्थ मल्होत्रा के वेब शो 'इंडियन पुलिस फोर्स' के गाने 'बैरिया रे' का वीडियो देखकर आश्चर्यचकित हो गए हैं। इस गाने में अभिनेता दिल्ली में हुमायूं के मकबरे के बैकग्राउंड में अपनी को-स्टार ईशा तलवार के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर गाने का वीडियो डाला और इसे कैप्शन दिया, "ऑर्डर और एक्शन के बीच, एक प्रेम धुन सामने आती है। बैरिया रे, सॉन्ग आउट!"
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर मिल रही हैं तारीफें
'इंडियन पुलिस फोर्स' के इस गाने को सोशल मीडिया पर खूब लाइक्स और कमेंट्स मिल चुके हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "वाह...वीडियो काफी अच्छा लग रहा है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "गाने के लिए सही स्थान का चुनाव किया है। वीडियो का बैकग्राउंड काफी पसंद आ रहा है।" एक और यूजर ने लिखा, "शेरशाह फिल्म की याद आ गई। आपकी जोड़ी कियारा के साथ ज्यादा अच्छी लगती है।"
विज्ञापन

 

Vivek Oberoi: विवेक ओबेरॉय को करोड़ों का चूना लगाने वाली महिलाओं को मिली राहत, अदालत ने दी अंतरिम जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी सीरीज
हाई-ऑक्टेन एक्शन ब्लॉकबस्टर पेश करने में रोहित शेट्टी के कौशल और सफलता के साथ अमेजन ओरिजिनल सीरीज पुलिस जगत में एक नया बेंचमार्क बनाने के लिए तैयार है। 'इंडियन पुलिस फोर्स' का प्रीमियर 19 जनवरी 2024 को भारत और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर विशेष रूप से होने वाला है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed