फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Indian Police Force Actor Vivek Oberoi Cheated by 2 Women Bombay High Court gave Anticipatory Bail to accused

Vivek Oberoi: विवेक ओबेरॉय को करोड़ों का चूना लगाने वाली महिलाओं को मिली राहत, अदालत ने दी अंतरिम जमानत

Wed, 17 Jan 2024 07:21 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 17 Jan 2024 07:21 PM IST
सार

इस मामले पर सुनवाई करते हुए अब बॉम्बे हाई कोर्ट ने अभिनेता को धोखा देने की आरोपी दो महिलाओं को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दे दी है।

विज्ञापन
Indian Police Force Actor Vivek Oberoi Cheated by 2 Women Bombay High Court gave Anticipatory Bail to accused
विवेक ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विवेक ओबेरॉय ने बीते वर्ष अपने तीन बिजनेस पार्टनर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। अभिनेता के मुताबिक उन्हें मुनाफे का वादा करके एक कंपनी में पैसा निवेश कराया गया और कथित तौर पर उस रकम का इस्तेमाल आरोपियों ने अपने फायदे के लिए किया। अभिनेता के साथ उनकी पत्नी प्रियंका के एक प्रतिनिधि ने आरोपों के आधार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। 

विज्ञापन

Naina: AI सुपरस्टार नैना ने भारत का पहला एआई पॉडकास्ट किया लॉन्च, शोभिता होंगी 'द नैना शो' की पहली मेहमान

विज्ञापन

अदालत से मिली आरोपियों को राहत

इस मामले पर सुनवाई करते हुए अब बॉम्बे हाई कोर्ट ने अभिनेता को धोखा देने की आरोपी दो महिलाओं को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दे दी है। एक रिपोर्ट के अनुसार विवेक ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए न्यायपालिका का दरवाजा खटखटाया था। अभिनेता ने अपने बिजनेस पार्टनर्स (नंदिता साहा, राधिका नंदा और संजय साहा) पर एक इवेंट और फिल्म प्रोडक्शन फर्म में मुनाफा कमाने का वादा कर पैसा निवेश करने और कथित तौर पर उस राशि का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दायर किया था। 
Jamie Lever: अब तेलुगु सिनेमा में अभिनय का दम दिखाएंगी जैमी लीवर, इस फिल्म में आएंगी नजर

एफआईआर में विभिन्न घटनाओं का उल्लेख

अब बॉम्बे हाई कोर्ट ने मामले में नामित दो महिलाओं को कारावास से अंतरिम राहत दे दी। हालांकि, दोनों आरोपी महिलाओं को लगातार तीन दिनों तक पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए हाजिर होना होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक चार्टर्ड अकाउंटेंट ने ओबेरॉय की ओर से यह एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें धोखाधड़ी की विभिन्न घटनाओं का उल्लेख किया गया था।
Upcoming Tamil Movies: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर धमाल मचाएंगी ये आगामी तमिल फिल्में, नेटफ्लिक्स ने किया एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed