फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   India vs NZ Anushka Sharma Ammy Virk Vivek Oberoi Cheers India at Champions Trophy Finals

Ind vs NZ: अनुष्का शर्मा से लेकर एमी विर्क तक, भारत-न्यूजीलैंड का फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे ये सितारे

Sun, 09 Mar 2025 09:13 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 09 Mar 2025 09:13 PM IST
सार

Ind vs NZ: चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले को देखने दुबई स्टेडियम में कई  सितारे पहुंचे। अनुष्का अपने स्टाइलिश नीले डेनिम लुक में नजर आईं, जबकि एमी विर्क शुभमन गिल के पिता के साथ दिखे।

विज्ञापन
India vs NZ Anushka Sharma Ammy Virk Vivek Oberoi Cheers India at Champions Trophy Finals
एमी विर्क, अनुष्का शर्मा - फोटो : एक्स

विस्तार

चैंपियंस ट्राफी के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला चल रहा है। इस खास मौके पर स्टेडियम में कई बॉलीवुड और पंजाबी सितारे नजर आए। इनमें पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क भी शामिल थे। हाल ही में उन्हें मैच का लुत्फ उठाते हुए देखा गया। 

विज्ञापन

Star Kids: खुशी कपूर से लेकर इब्राहिम अली खान तक, इन स्टारकिड्स ने ओटीटी के जरिए की बॉलीवुड में एंट्री

विज्ञापन

गिल के पिता के साथ दिखे एमी विर्क

सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें वे शुभमन गिल के पिता के साथ स्टेडियम में बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं, अभिनेता विवेक ओबेरॉय भी दुबई पहुंचकर फाइनल मुकाबले का मजा लेते देखा गया। 
Govinda: ‘कई लोग मुझे इंडस्ट्री से निकालना चाहते थे’, गोविंदा ने किया बड़ा खुलासा, बॉलीवुड पर लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन

विवेक ओबेरॉय ने साझा की पोस्ट

रविवार (9 मार्च) को एक वीडियो में विवेक क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और आरजे महवश के साथ नजर आए। इस वीडियो में विवेक, चहल से बातचीत करते दिखे। विवेक ने चहल से पूछा, "क्या लगता है युजी... 251... भारत जीतेगा?" इस पर चहल ने मुस्कुराते हुए कहा, "आर्म से भाई।" उनके साथ मौजूद आरजे महवाश भी वीडियो में मुस्कान बिखेरती दिखीं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vivek Oberoi (@vivekoberoi)


विज्ञापन

विवेक ने की युजवेंद्र चहल की तारीफ

विवेक ने एक और तस्वीर साझा की, जिसमें वह अपने बेटे विवान और चहल के साथ पोज दे रहे हैं। अपनी पोस्ट में विवेक ने लिखा, "स्पिन मास्टर युजवेंद्र चहल हमारे बॉक्स में...टीम इंडिया के लिए जीत की ऊर्जा लाते हुए। भाई, आपने कई युवा क्रिकेटर्स के लिए प्रेरणा बनकर दिखाया है शुक्रिया।"

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vivek Oberoi (@vivekoberoi)


अनुष्का भी आईं नजर

इस बीच स्टेडियम में अनुष्का शर्मा को भी अपने पति और टीम इंडिया का हौसला बढ़ाते हुए देखा गया। नीले डेनिम आउटफिट में अनुष्का बेहद खूबसूरत लग रही थीं, और उनका यह लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। ये सितारे न सिर्फ मैच का मजा लेते दिखे, बल्कि अपनी मौजूदगी से स्टेडियम में अलग ही उत्साह भरते नजर आए।
संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed