फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   India richest comedian not Kapil Sharma Johhny Lever Paresh Rawal its South superstar Kenniganti Brahmanandam

Richest Comedian: कपिल शर्मा, जॉनी लीवर नहीं ये साउथ सितारा है सबसे अमीर कॉमेडियन, नाम जान रह जाएंगे दंग

Mon, 12 Jun 2023 08:45 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 12 Jun 2023 08:45 PM IST
सार

भारत में कपिल शर्मा, परेश रावल और जॉनी लीवर जैसे जाने-माने कॉमेडियन हैं। हालांकि, इन सभी को साउथ के इस स्टार कॉमेडियन ने कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। 
 

विज्ञापन
India richest comedian not Kapil Sharma Johhny Lever Paresh Rawal its South superstar Kenniganti Brahmanandam
कपिल शर्मा-ब्रह्मानंदम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सितारों का एकमात्र उद्देश्य पर्दे पर अपनी एक्टिंग से दर्शकों का मनोरंजन करना और अलग-अलग किरदार से लोगों का दिल जीतना होता है। इनमें से कई स्टार किसी फिल्म में हीरो-हीरोइन की भूमिका निभाते हैं। तो कई कहानी को नया आयाम देने के लिए खलनायक बन जाते हैं। हालांकि, कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जो अपने बेहतरीन कॉमिक सेंस से दर्शकों को खूब हंसाते हैं। देश में जॉनी लीवर, कपिल शर्मा, परेश रावल, भारती और राजपाल यादव जैसे मशहूर कॉमेडियन हैं। कॉमेडी ने न सिर्फ इन्हें शोहरत दिलाई है, बल्कि आज ये करोड़ों की संपत्ति के मालिक भी हैं। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि इन स्टार कॉमेडियन की कमाई पर साउथ सिनेमा के इस कॉमेडी किंग की कमाई भारी है। 

विज्ञापन

 

ब्रह्मानंदम हैं सबसे अमीर कॉमेडियन

एक्टर ब्रह्मानंदम साउथ सिनेमा में ही नहीं बल्कि पूरे देश में चर्चित नाम हैं। केनिगंती ब्रह्मानंदम के फैंस भारी मात्रा में हैं, और एक्टर भी अपनी शानदार कॉमेडी से फैंस का मनोरंजन करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। ब्रह्मानंदम अपनी हर फिल्म के लिए एक से दो करोड़ रुपए फीस चार्ज करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास करीब 350 करोड़ रुपये की संपत्ति है। ब्रह्मानंदम का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। यह रिकॉर्ड 2007 में एक ही भाषा में 700 से अधिक फिल्मों में एक्टिंग करने के लिए दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन


Filmy Wrap: 'कबीर सिंह' से ज्यादा कन्ट्रोवर्शियल होगी 'एनिमल' और 'गदर 2' का टीजर रिलीज, पढ़ें फिल्मी खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे नंबर पर कपिल शर्मा

वहीं, स्टैंड-अप कॉमेडी, टेलीविजन शो और फिल्मों में अपने सेंस ऑफ ह्यूमर सहित कॉमिक टाइमिंग से लोगों को प्रभावित करने वाले कपिल शर्मा की टोटल संपत्ति 300 करोड़ रुपये है। इस तरह कपिल शर्मा देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले दूसरे कॉमेडियन हैं। 


#AskSRK: शाहरुख खान ने 'जवान' के प्रमोशन पर तोड़ी चुप्पी, बेटी की डेब्यू फिल्म द आर्चीज पर भी बरसाया प्यार

जॉनी लीवर-परेश रावल का ऐसा हाल

बॉलीवुड में तीन दशक से अधिक के करियर के साथ, जॉनी लीवर एक ऐसा नाम हैं जो लोगों के चेहरे पर तुरंत मुस्कान ला देते हैं। लीवर का कॉमेडी टैलेंट और बेहतरीन एक्टिंग दर्शकों को बांधे रखता है। इंडस्ट्री में जॉनी ने अपने योगदान से अब तक 225 करोड़ की कुल संपत्ति अर्जित कर ली है। चौथे नंबर पर परेश रावल हैं, जिनकी कुल संपत्ति 93 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed