फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Imtiaz Ali Reveals He Was Kidnapped By a Gang In College Reveals How He Escaped

जब इम्तियाज अली का हुआ अपहरण, सुनाया कॉलेज का किस्सा; जानिए कैसे बची ‘रॉकस्टार’ के निर्देशक की जान?

Sun, 07 Jun 2026 02:09 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 07 Jun 2026 02:09 PM IST
सार

Imtiaz Ali: हाल ही में इम्तियाज अली ने खुलासा किया कि कॉलेज के दिनों में एक गैंग ने उन्हें किडनैप कर लिया था। उनकी यह कहानी सुनकर सब हैरान रह गए हैं। 

विज्ञापन
Imtiaz Ali Reveals He Was Kidnapped By a Gang In College Reveals How He Escaped
इम्तियाज अली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने अपने कॉलेज के दिनों की एक चौंकाने वाली घटना शेयर की, जब उन्हें एक गैंग ने किडनैप कर लिया था। क्या था पूरा मामला और कैसे इम्तियाज इससे बाहर निकले? आइए जानते हैं। 

विज्ञापन


इस वजह से हुआ था झगड़ा
इम्तियाज ने 1993 में हिंदू कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था। हाल ही में पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान उन्होंने इस घटना को याद किया और बताया कि कैसे एक छोटे से झगड़े से बड़ा मामला बन गया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘उस समय यूनिवर्सिटी में NSUI और ABVP के बीच आमतौर पर टकराव रहता था। किसी ने मेरे हॉस्टल की दीवार पर एक पोस्टर लगा दिया था। मैंने उनसे कहा कि इसे सामने की दीवार पर मत लगाओ, साइड की दीवार पर लगा दो। लेकिन उन्होंने जानबूझकर इसे सामने ही लगाया। मैंने उनके सामने ही पोस्टर हटाकर साइड में लगा दिया। इसके बाद वो चले गए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Imtiaz Ali Reveals He Was Kidnapped By a Gang In College Reveals How He Escaped
इम्तियाज अली - फोटो : इंस्टाग्राम @imtiazaliofficial

ऐसे किडनैप हुए थे इम्तियाज
उन्होंने आगे बताया, 'कुछ दिन बाद रात करीब 2 बजे मेरे एक हॉस्टल मेट ने आकर कहा कि भाग जाओ, वो लोग आ रहे हैं। इसके बाद वो आए और बोले, ‘हमारे साथ चलो।’ मैंने पूछा कहां, लेकिन वो  लोग मुझे जबरदस्ती साइकिल रिक्शा में बैठाकर एक सरकारी क्वार्टर जैसी जगह पर ले गए। वहां एक गैंग लीडर था, जो एक राजनीतिक संगठन से जुड़ा था। उसने मुझसे इस घटना के बारे में सवाल किया। मैंने समझाया कि मैंने पोस्टर फाड़ा नहीं था, बल्कि सिर्फ सामने से हटाकर दूसरी जगह लगाया था क्योंकि उन्हें लगा कि इससे बिल्डिंग का लुक खराब हो रहा था।'

Imtiaz Ali Reveals He Was Kidnapped By a Gang In College Reveals How He Escaped
इम्तियाज अली रॉकस्टार - फोटो : इंस्टाग्राम

कैसे बचे इम्तियाज अली?
आखिर में कैसे वह बचे, यह बताते हुए इम्तियाज ने कहा, ‘गैंग लीडर ने अपने एक आदमी से पूछा कि क्या मैंने पोस्टर फाड़ा था। उसने कहा, ‘हटाया या फाड़ा, एक ही बात है।’ इस पर गैंग लीडर गुस्सा हो गया और बोला, ‘तुमने कहा था इसने पोस्टर फाड़ा है, अब कह रहे हो सिर्फ हटाया?’ दोनों के बीच बहस होने लगी और गैंग लीडर ने अपने ही आदमी को झूठ बोलने पर दो थप्पड़ मार दिए। इसी तरह मुझे वहां से निकलने का मौका मिल गया।’

ये भी पढ़ें- इस प्रोड्यूसर के पास नहीं थे जहर खाने के पैसे, फिर भी सुष्मिता सेन को कर रहे थे डेट; हैरान कर देगी ये कहानी

Imtiaz Ali Reveals He Was Kidnapped By a Gang In College Reveals How He Escaped
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' का ट्रेलर जारी - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
ये है इम्तियाज अली की अगली फिल्म
इम्तियाज अली की अगली फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' है, जो एक रोमांटिक ड्रामा है। इसकी कहानी बंटवारे के दौर पर आधारित है। दिलजीत के अलावा, इस फिल्म में वेदांग रैना, शरवरी और नसीरुद्दीन शाह भी नजर आएंगे। 'मैं वापस आऊंगा' 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed