फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Imtiaz Ali Ready for his Next Film with Kartik Aaryan and Sara Ali Khan

इम्तियाज ने शुरू की अगली फिल्म की तैयारी, कार्तिक और सारा को लेकर सुनाएंगे प्रेम की अलग दास्तां

Wed, 20 Nov 2019 08:14 AM IST
भावना शर्मा मुंबई ब्यूरो
मुंबई ब्यूरो Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 20 Nov 2019 08:14 AM IST
विज्ञापन
Imtiaz Ali Ready for his Next Film with Kartik Aaryan and Sara Ali Khan
Imtiaz Ali - फोटो : instagram
अपनी हर फिल्म में प्रेम कहानियों का एक नया अंदाज पेश करने वाले निर्देशक इम्तियाज अली की कार्तिक आर्यन और सारा अली खान स्टारर अगली फिल्म का रिलीज होने तक नाम क्या होगा, ये कोई नहीं जानता। लेकिन, फिल्म के रशेज देखने वालों का कहना है कि इम्तियाज ने इस बार अपनी फिल्म में मोहब्बत की जो दास्तां गढ़ी है, वह उनकी पिछली सुपरहिट फिल्म तमाशा को भी पीछे छोड़ सकती है।
विज्ञापन


शाहरुख खान के साथ अपनी पिछली फिल्म जब हैरी मेट सेजल में गच्चा खाने वाले इम्तियाज अली ने अपनी अगली फिल्म का पूरा काम काफी गोपनीय रखा है। उनकी यूनिट के भी तमाम लोगों को नहीं पता कि कार्तिक और सारा की इस फिल्म की असल कहानी क्या है? इम्तियाज इस फिल्म को अगले साल वैलेंटाइंस डे यानी 14 फरवरी को रिलीज करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


म्तियाज के यहां मुंबई के आऱाम नगर इलाके में बने दफ्तर में फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन काम दिन रात जारी है। इम्तियाज इस फिल्म की रिलीज से पहले इस बार उत्तर भारत के कुछ ऐसे शहरों का दौरा भी करने की तैयारी कर रहे हैं, जहां की प्रेम कहानियां जमाने भर में बरसों से मशहूर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

परिवार के बाद अब नुसरत जहां ने खुद दी तबीयत की जानकारी, वीडियो साझा कर बताई क्या थी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed