फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ से जुड़े दिग्गज संगीतकार, एक गाने को देंगे म्यूजिक; इम्तियाज अली और दिलजीत संग आए नजर
Imtiaz Ali Movie Main Waapas Aaunga Song Kya Kamaal Hai: जल्द ही सिनेमाघरों में इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ रिलीज होगी। इस फिल्म के लिए एक गाना ‘क्या कमाल है’ को बॉलीवुड के दिग्गज संगीतकार तैयार करेंगे।
विस्तार
सोशल मीडिया पर इम्तियाज अली और दिलजीत दोसांझ के साथ बॉलीवुड के एक दिग्गज संगीतकार नजर आए। यह संगीतकार फिल्म फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के गाने 'क्या कमाल है' को संगीत देंगे। वह पहली बार इम्तियाज अली और दिलजीत दोसांझ के साथ काम कर रहे हैं। इस गाने को इरशाद कामिल ने लिखा है।
रहमान और इम्तियाज साथ मिलकर करेंगे काम
रविवार को सोशल मीडिया पर रहमान, इम्तियाज अली, दिलजीत दोसांझ साथ नजर आए। तीनों ने पैपराजी को साथ में फोटो क्लिक करवाए। यह तिकड़ी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ के गाने 'क्या कमाल है' के लिए साथ आई है। यह गाना जल्द ही रिलीज होगा। जबकि फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
View this post on Instagram
फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को इम्तियाज अली निर्देशित कर रहे हैं। यह एक रोमांटिक ड्रामा है, इसमें दोसांझ के अलावा शर्वरी वाघ, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह भी नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ जिसे दर्शकों ने काफी सराहा है।
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' एक प्रेम कहानी है। यह स्टोरी 1970 के बैकड्रॉप में सेट है। फैंस को उम्मीद है कि इस फिल्म में भी निर्देशक इम्तियाज अली अपनी पुरानी फिल्मों जैसा जादू चला पाएंगे।