फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Imran Khan With industry's top heroines

इंडस्ट्री की टॉप नायिकाओं के साथ इमरान खान

Wed, 21 Nov 2012 10:20 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 21 Nov 2012 10:20 AM IST
विज्ञापन
Imran Khan With industry's top heroines
इमरान खान इन दिनों इंडस्ट्री की टॉप नायिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। जहाँ 'मटरू की बिजली का मंडोला' में इमरान अनुष्का शर्मा के साथ नज़र आयेंगे, वहीँ सोनाक्षी सिन्हा के साथ वह 'वन्स अपॉन ए टाईम इन मुंबई पार्टः2' और 'मिलन टॉकीज' में प्रियंका चोपड़ा के साथ दिखेंगे।
विज्ञापन


इन तीनों फिल्मों में इमरान न सिर्फ अलग किरदार में दिखेंगे बल्कि हर फिल्म में उनकी जोडी भी बेहद अनोखी है। इमरान इसके पहले इतने अलग किरदार में कभी नहीं दिखे हैं। इमरान अपनी तीनों हीरोइनों की कंपनी का काफी लुत्फ़ उठा रहे हैं।
विज्ञापन


अनुष्का, सोनाक्षी और प्रियंका तीनों अभिनेत्रियों के साथ उनकी बड़ी जमती है। 'मटरू की बिजली का मंडोला' में अनुष्का और इमरान की जोड़ी के चर्चे पहले ही धूम मचाने लगी है। दोनों के ही लुक और किरदार काफी दिलचस्प नज़र आ रहे हैं और लोगों को पसंद भी आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं, इमरान अपने सभी हीरोइनों में अच्छी दिलचस्पी ले रहे हैं ताकि उनके साथ परदे पर भी उनकी केमेस्ट्री निखर कर आये। प्रियंका के साथ जहाँ वो जोर शोर से पार्टी कर रहे हैं, वहीँ अनुष्का के साथ खूब बात चीत और सोनाक्षी के साथ हमेशा मस्ती मजाक करते रहते हैं। ये सब सुन कर तो यही लग रहा है की इमरान इन सभी के साथ काफी अच्छा वक़्त गुज़ार रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed