फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Imran Khan Aamir Khan Nephew confirms his Comeback To Movies After 8 Years At Event In Mumbai

Imran Khan: फिल्मों में वापसी को तैयार आमिर खान के भांजे इमरान खान, अभिनेता ने एक इवेंट में की पुष्टि

Sun, 22 Oct 2023 10:37 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 22 Oct 2023 10:37 PM IST
सार

इमरान खान ने आखिरकार फिल्मों में अपनी वापसी की पुष्टि कर दी है। अभिनेता को आखिरी बार साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'कट्टी बट्टी' में देखा गया था, जिसमें उनके साथ कंगना रणौत मुख्य भूमिका में थीं।

विज्ञापन
Imran Khan Aamir Khan Nephew confirms his Comeback To Movies After 8 Years At Event In Mumbai
इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'जाने तू या जाने ना', 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'देल्ही बेली' जैसी फिल्मों के साथ धमाल मचा चुके इमरान खान पिछले काफी समय से फिल्मी पर्दे से दूर हैं। हालांकि, काफी दिनों से उनके कमबैक की खबरें सामने आ रही हैं, लेकिन इन खबरों पर अभी तक अभिनेता ने कुछ रिएक्ट नहीं किया था। फैंस के इंतजार को खत्म करते हुए इमरान खान ने हाल ही में एक इवेंट में अपने कमबैक की पुष्टि कर दी है, जिसे सुनकर सभी के चेहरे पर मुस्कान आ गई है। 

विज्ञापन


अगले साल तक फिल्मों में दिखाई देंगे इमरान

इमरान खान ने आखिरकार फिल्मों में अपनी वापसी की पुष्टि कर दी है। अभिनेता को आखिरी बार साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'कट्टी बट्टी' में देखा गया था, जिसमें उनके साथ कंगना रणौत मुख्य भूमिका में थीं। रविवार को इमरान खान ने मुंबई में आईएफपी फेस्टिवल सीजन 13 में हिस्सा लिया और अपनी वापसी के बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'मेरे पास कोई स्पष्ट जवाब नहीं है, लेकिन मैं स्क्रिप्ट पढ़ रहा हूं और फिल्म निर्माताओं के साथ रचनात्मक बातचीत कर रहा हूं। इसलिए, उम्मीद है, अगले साल तक मैं वापसी करूंगा।'

विज्ञापन


सिनेमा से प्रभावित थे इमरान खान
सिनेमा के प्रति अपने प्यार के बारे में बात करते हुए इमरान खान ने कहा कि सिनेमा के प्रति उनकी सराहना एक दर्शक के रूप में हुई क्योंकि उन्हें फिल्में देखना और हीरो से प्रेरित होना पसंद था। अभिनेता ने कहा कि, 'एक बच्चे के रूप में सिनेमा ने मुझे हमेशा प्रभावित किया। एक बच्चे के रूप में मुझे फिल्में देखने में मजा आता था। मुझे याद है जब मैं 8 साल का था, मैंने इंडियाना जोन्स देखी थी और इसने मेरे दिमाग को हिला दिया था। मैंने इंडियाना जोन्स की तरह ही अपने लिए एक भूरे रंग की चमड़े की जैकेट खरीदी थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म में आ सकते हैं नजर
इमरान खान ने बताया कि जैसे वह असल जिंदगी में हैं उनकी फिल्म 'जाने तू या जाने ना' बिल्कुल वैसी ही थी। अभिनेता बोले, '80 के दशक में आर्नोल्ड की फिल्मों जैसी एक्शन फिल्मों की लहर थी, लेकिन मैंने खुद को उन हिस्सों में कभी नहीं देखा। मैंने खुद को बैक टू द फ्यूचर जैसी फिल्मों में देखा। मुझे लगता है कि इन किरदारों को भारतीय सिनेमा में कम दर्शाया गया है।' इन खबरों के बीच कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इमरान एक ड्रामा सीरीज के लिए अब्बास टायरवाला के साथ हाथ मिलाएंगे। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed