{"_id":"02f7302c-4db9-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"imran-and-anushka-worst-actor","type":"story","status":"publish","title_hn":"चटर पटरः इमरान और अनुष्का सबसे बुरे एक्टर!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चटर पटरः इमरान और अनुष्का सबसे बुरे एक्टर!
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 24 Dec 2012 04:29 PM IST
विज्ञापन
'गोल्डन केला अवार्ड' के सबसे बुरे अभिनेता और अभिनेत्री वर्ग में इमरान खान और अनुष्का शर्मा को नामांकित किया गया है। गोल्डन केला अवार्ड हॉलीवुड के रैजल्ज-गोल्डन रैस्पबेरी अवार्ड का रुप है जिसमें बुरे कलाकार, फिल्म आदि को अवार्ड दिया जाता है। इमरान को 'एक मैं और एक तू' और अनुष्का को 'जब तक है जान' के लिए नामांकित किया गया है।
विज्ञापन
पुरुष वर्ग में अजय देवगन (सन ऑफ सरदार, बोल बच्चन), संजय दत्त (अग्निपथ) और अक्षय कुमार (हाउसफुल-2, राउडी राठौर, जोकर और खिलाड़ी 786) के भी नाम हैं। अनुष्का के अलावा दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी 'कॉकटेल' के लिए और फराह खान 'शिरी फरहाद की तो निकल पड़ी' के लिए नामांकित किए गए हैं। सोनाक्षी सिन्हा को साल की सभी फिल्मों के लिए नामांकित किया गया है। शिरीष कुंदर की फिल्म 'जोकर' को सबसे बुरी फिल्म के वर्ग में रखा गया है। इसमें 'सन ऑफ सरदार', 'हाउसफुल 2', 'खिलाड़ी 786', 'दबंग 2' और 'जब तक है जान भी' हैं।
विज्ञापन
इसी तरह सबसे बुरे निर्देशक के वर्ग में शिरीष कुंदर (जोकर), अरबाज खान (दबंग2), करन जौहर (स्टूडेंट ऑफ दि इयर), कबीर खान( एक था टाइगर) और साजिद खान (हाउसफुल2) हैं। चिढ़ पैदा करने वाले गानों के वर्ग में चिंता ता चिता चिता (राउडी राठौर), सन ऑफ सरदार (सन ऑफ सरदार), अनारकली डिस्को चली (हाउसफुल 2), डिस्को दीवाने (स्टूडेंट ऑफ दि इयर) और हुक्का बार (खिलाड़ी 786) को नामांकित किया गया है।
विज्ञापन
'दबंग 2', 'हाउसफुल 2', 'जन्नत 2', 'जिस्म 2', 'राज 3', 'क्या सुपर कूल हैं हम', 'भूत रिटर्न्स' और '1920 एविल रिटर्न्स' को सबसे बुरी सीक्वल फिल्मों के लिए नामित किया गया। 'आप अभी भी क्यूं कोशिश कर रहे हैं' वर्ग में करिश्मा कपूर, चंद्रचूड़ सिंह, आफताब शिवदसानी, शाइनी आहूजा, प्राची देसाई और जैकी भगनानी हैं।
रोहित रॉय काम की तलाश में
अनुपम को डबिंग में आ रहा है मजा
जून में प्रदर्शित होगी 'यमला पगला दीवाना 2