फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Imran Abbas shares his excitement about Muzaffar Ali's 'Jaanisaar'

पाकिस्तानी एक्टर इमरान बनेंगे लखनऊ के नवाब

Wed, 29 Jul 2015 02:25 PM IST
Updated Wed, 29 Jul 2015 02:25 PM IST
विज्ञापन
Imran Abbas shares his excitement about Muzaffar Ali's 'Jaanisaar'

पाकिस्तान के एक्टर फवाद खान इस समय बॉलीवुड का जाना पहचाना चेहरा बन चुके हैं। हाल ही में फवाद को वोग्स अवार्डस में सबसे खूबसूरत एक्टर चुना गया। अब पाकिस्तान का एक और सितारा बॉलीवुड में धमाका करने वाला है।

विज्ञापन


पाकिस्तान में बेहद मशहूर और वहां के टीवी के बड़े सितारे इमरान अब्बास जल्दी मुजरफ्फर अली निर्देशित बॉलीवुड फिल्म 'जांनिसार' में नजर आने वाले हैं। पाकिस्तानी अभिनेता इमरान अब्बास का कहना है कि यह उनका ड्रीम रोल है।
विज्ञापन


हालांकि इमरान बॉलीवुड के लिए नए नहीं हैं, ये उनकी दूसरी बॉलीवुड फिल्म है। वह इससे पहले वो बिपाशा बसु के साथ 'क्रीचर 3डी' फिल्म में नजर आ चुके हैं। लेकिन फिल्म से उन्हे कोई खास पहचान नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

1877 के दौर के लखनऊ की कहानी है 'जांनिसार'

Imran Abbas shares his excitement about Muzaffar Ali's 'Jaanisaar'

मुजफ्फर अली की 'जांनिसार' एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। फिल्म 1877 के लखनऊ की कहनी है जिसमें राजकुमार (इमरान) को एक डांसर (पर्निया कुरैशी) से प्यार हो जाता है। फिल्म को लेकर इमरान काफी उत्साहित हैं।

इमरान का कहना है कि किसी भी अभिनेता के लिए यह एक ड्रीम रोल होगा। कुछ ही लोग इस तरह की फिल्में बनाते हैं और जब मुजफ्फर अली ने मेरे सामने यह भूमिका रखी, तो मेरे लिए वह पल एक सपना सच होने जैसा था।

इमरान ने फिल्म में अपने रोल के बारे में कहा कि राजा आमिर हैदर का किरदार मेरे दिल के करीब है, क्योंकि यह किरदार संगीत और शायरी को समझता है और मैं खुद भी संगीत एवं शायरी का छात्र हूं।

इमरान का कहना है कि शूटिंग के दौरान निर्देशक मुजफ्फर अली ने मेरे किरदार को इतनी खूबसूरती से समझाया कि मैंने उसे जीना शुरू कर दिया। 'जानिसार' सात अगस्त को रिलीज हो रही है।

फवाद के बाद ये पाकिस्तानी भी चाहते हैं बॉलीवुड में पैर जमाना

Imran Abbas shares his excitement about Muzaffar Ali's 'Jaanisaar'

फवाद खान को बॉलीवुड में जबर्दस्त सफलता मिलने के बाद अब इमरान अब्बास पैर जमाने की कोशिश कर रहे हैं। एक और पाकिस्तानी एक्टर अली जफर भी 'मेरे ब्रॉदर की दुल्हन' से अपनी पहचान बना चुके हैं।

पाकिस्तान के फिल्मी कलाकारों की बॉलीवुड में पहचान बनाने का चाहत काफी पुरानी है। पहले भी कई पाक कलाकार अपनी किस्मत बॉलीवुड में आजमा चुके हैं। हालांकि पाक के एक्टरों को वहां के गायकों जितनी कामयाबी बॉलीवुड में नहीं मिली।

मुजफ्फर अली की 'जांनिसार' में इमरान अब्बास के बाद शाहरुख की 'रईस' पर पाक अभिनेत्री माहिरा खान दिखनें वाली हैं। 'रईस' अगले साल ईद पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed