फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ileana DCruz opens up about suffering postpartum depression and credits how Michael Dolan dealt with it

Ileana D'Cruz: इलियाना ने पहली बार शादी और बच्चे पर तोड़ी चुप्पी, माइकल संग अपने रिश्ते का किया खुलासा!

Thu, 04 Jan 2024 04:43 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 04 Jan 2024 04:43 PM IST
सार

अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने साल 2023 में अपने बच्चे कोआ फीनिक्स डोलन का स्वागत किया था और तब से अभिनेत्री अपनी मातृत्व यात्रा को सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं। हाल ही में, एक इंटरव्यू में इलियाना ने खुलासा किया कि वे अब अपने बच्चे को लेकर माइकल डोलन के साथ अमेरिका रहने के लिए चली गई हैं। आइए जानते हैं अभिनेत्री ने और कौन से खुलासे किए हैं।
 

विज्ञापन
Ileana DCruz opens up about suffering postpartum depression and credits how Michael Dolan dealt with it
इलियाना डिक्रूज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में, एक इंटरव्यू में इलियाना ने कहा, "मुझे नवंबर, 2022 में प्रेगनेंसी का पता चला था। बीता साल प्रेग्नेंसी और फिर अमेरिका में शिफ्ट होने के साथ कब बीत गया, पता ही नहीं चला।" उन्होंने कहा, "मैं अपनी मां की शुक्रगुजार हूं, जो उस समय मेरे साथ थीं। उनके बिना यह सब संभव ही नहीं होता। मेरी प्रेग्नेंसी भी आसान नहीं थी। मुझे बस डॉक्टरों ने आराम करने को कहा था। मां साथ न होती तो मैं कुछ न कर पाती।"
विज्ञापन


मां बनने के बाद इलियाना की जिंदगी में आए बदलाव
अभिनेत्री ने आगे कहा, "मां बनने के बाद आपकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। आपके जीवन में खुशहाली के साथ-साथ कई सारे तनाव भी आते हैं। हालांकि, मेरे लिए यह तनाव कोई नया नहीं था। इस दौरान मुझे अपने बेटे की याद आ रही थी। यह कहते हुए शायद लोग मुझे बेवकूफ कहेंगे, लेकिन मेरा बेटा दूसरे ही कमरे में था। इसके बावजूद मुझे उसकी याद आ रही थी।"
विज्ञापन


Bollywood: फैंस को लुभाने में नाकामयाब रहीं ये फिल्मी जोड़ियां, एक फिल्म के बाद दोबारा साथ नहीं किया काम
विज्ञापन
विज्ञापन


माइकल संग अपने रिश्ते का किया खुलासा
इलियाना ने यह भी कहा कि मां बनने के बाद ऐसी भावनाओं से गुजरना जायज है। मैं ऊपर वाले की शुक्रगुजार हूं कि मुझे माइकल जैसे शानदार हमसफर मिले, जो बिना कुछ कहे मेरी भावनाओं को समझ जाते हैं। इलियाना को माइकल से बिना शादी के मां बनने पर खूब विवादों से होकर गुजरना पड़ा था। प्रतिक्रिया देते हुए इलियाना ने कहा, "कुछ चीजें रहस्य ही रहनी चाहिए। मुझे बड़ा बुरा लगा था, जब लोग मेरे साथ-साथ मेरे परिवार और माइकल के बारे में अनाप-शनाप बोल रहे थे। मैं खुद के बारे में गलत सुन सकती हूं, लेकिन अपने परिवार के बारे में नहीं।"

Captain Miller: धनुष स्टारर कैप्टन मिलर के प्री रिलीज इवेंट में ऐश्वर्या रघुपति से छेड़खानी, सामने आया वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed