{"_id":"67455e9cf9832db9050d62ce","slug":"naga-chaitanya-sobhita-dhulipala-new-photos-go-viral-ex-wife-samantha-ruth-prabhu-fans-shocking-reaction-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Naga Chaitanya Sobhita: शादी से पहले नागा चैतन्य-सोभिता धुलिपाला की नई तस्वीरें वायरल, फैंस ने दी प्रतिक्रिया","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Naga Chaitanya Sobhita: शादी से पहले नागा चैतन्य-सोभिता धुलिपाला की नई तस्वीरें वायरल, फैंस ने दी प्रतिक्रिया
Tue, 26 Nov 2024 11:09 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 26 Nov 2024 11:09 AM IST
सार
नागा चैतन्य अपनी होने वाली पत्नी शोभिता धुलिपाला के साथ नई तस्वीरों में नजर आए। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों के पोस्ट होते ही ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल हो गईं और इन तस्वीरों पर नागा और शोभिता के अलावा सामंथा रुथ प्रभु के प्रशंसक भी जमकर अपनी प्रतीक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन
नागा चैतन्य-सोभिता धुलिपाला
- फोटो : एक्स- KingVenkyKv
विस्तार
नागा चैतन्य जल्द ही शोभिता धुलिपाला के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। नागा और शोभिता की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। यह जोड़ा अपनी सगाई के बाद इस साल अगस्त से ही अपनी शादी की तैयारी कर रहा है और सुर्खियों में बना हुआ है। हालांकि यह जोड़ा अपने रिश्ते के बारे में निजी तौर पर बात करता रहा है, लेकिन इन नई तस्वीरों ने उनके रिश्ते की झलक दिखाई है।
नागा-शोभिता की वायरल तस्वीर
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों में नागा चैतन्य और शोभिता, सुशांत अनुमोलू और उनके परिवार के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। सुशांत द्वारा चैतन्य के जन्मदिन के अवसर पर शेयर की गई इन तस्वीरों में जल्द ही शादी करने वाले इस जोड़े को फोटो के लिए पोज देते हुए एक-दूसरे को करीब से पकड़े हुए दिखाया गया है। यह स्पष्ट नहीं है कि यह जोड़ा सुशांत से चैतन्य के जन्मदिन पर मिला था या तस्वीरें पहले ली गई थीं।
हाल ही में एक इंटरव्यू में सामंथा ने पहली बार अपने तलाक के विषय पर खुलकर बात की। सामंथा ने कहा था, "दुर्भाग्य से, हम एक ऐसे समाज में रहते हैं, जब भी कुछ गलत होता है, तो एक महिला को... मैं यह नहीं कह रही कि पुरुष ऐसा नहीं करते, पुरुष करते हैं, लेकिन एक महिला को बहुत अधिक आलोचना और बहुत अधिक शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है, ना केवल ऑनलाइन, बल्कि वास्तविक जीवन में भी।" आगे सामंथा ने कहा, "मेरे बारे में कई ऐसी बातें कही गईं जो बिल्कुल झूठ थीं। लेकिन मुझे क्या रोके रखा, मुझे याद है कि जब चीजें वाकई बहुत खराब थीं।"
कब करेंगे शादी
हालांकि, सामंथा ने अभी तक नागा चैतन्य की दूसरी शादी पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है,लेकिन सामंथा के प्रशंसक नागा की इस तस्वीर को देखकर ज्यादा खुश नहीं हैं। नागा चैतन्य 4 दिसंबर को शोभिता से शादी करेंगे। उनकी और सामंथा की शादी को करीब चार साल हो चुके हैं। उन्होंने अक्टूबर 2021 में अलग होने की घोषणा की थी।
Kriti Sanon: भेड़िया के 2 साल पूरे होने का मनाया जश्न, कृति ने साझा किया वीडियो, वरुण धवन ने दी प्रतिक्रिया

सामंथा का बयान@iamSushanthA babu shared these pics wishing Naga Chaitanya on his birthday 🥰❤️#NagaChaitanya #sushanth #birthday #SobhitaDhulipala #NagaChaitanyaSobhita #akkinenifamily pic.twitter.com/b40Ke7lflg
विज्ञापन विज्ञापन— King Venky (@KingVenkyKv) November 25, 2024