फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   IIFA 2022 technical award winner name revealed see full list here

IIFA 2022: इस साल आईफा में इन फिल्मों की रहेगी धूम, विजेताओं के नाम से उठा पर्दा

Tue, 26 Apr 2022 06:08 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 26 Apr 2022 06:08 PM IST
विज्ञापन
IIFA 2022 technical award winner name revealed see full list here
आईफा अवॉर्ड्स - फोटो : सोशल मीडिया

आईफा अवॉर्ड का इंतजार पूरी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को रहता है। बॉलीवुड का हर सितारा इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड को अपने नाम करना चाहता है। अबू धाबी के यस द्वीप में 20 और 21 मई को आयोजित होने वाले टेक्निकल अवार्ड्स इस बार किसे मिलेंगे इस बात से अब पर्दा उठा चुका है। अवॉर्ड के लिए नौ कैटेगरी को शामिल किया गया है। जिसमें सिनेमैटोग्राफी, स्क्रीनप्ले, डायलॉग, एडिटिंग, कोरियोग्राफी, साउंड डिजाइन, साउंड मिक्सिंग, बैकग्राउंड स्कोर और स्पेशल इफेक्ट्स (विजुअल) श्रेणी शामिल हैं। आइए जानते हैं किन फिल्मों ने टेक्निकल अवॉर्ड्स में बाजी मारी है।

विज्ञापन

विजेताओं की लिस्ट


फिल्म- सरदार उधम - 3 पुरस्कार

सिनेमैटोग्राफी- अविक मुखोपाध्याय
एडिटिंग- चंद्रशेखर प्रजापति

स्पेशल इफेक्ट्स (विजुअल) - एनवाई वीएफएक्सवाला, एडिट एफएक्स स्टूडियोज, मेन रोड पोस्ट रूस, सुपर8/बीओजेपी


फिल्म- अतरंगी रे- 2 पुरस्कार

कोरियोग्राफी - विजय गांगुली (चाका चक के लिए) 

बैकग्राउंड स्कोर- ए. आर. रहमान


फिल्म- शेरशाह - 1 पुरस्कार

पटकथा – संदीप श्रीवास्तव


फिल्म थप्पड़ - 1 पुरस्कार

संवाद – अनुभव सिन्हा, मृण्मयी लागू

 

फिल्म- तानाजी: द अनसंग वॉरियर -1 अवार्ड

ध्वनि डिजाइन - लोचन कानविन्दे


फिल्म 83 - 1 पुरस्कार

साउंड मिक्सिंग - अजय कुमार पी.बी.माणिक बत्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

IIFA 2022 technical award winner name revealed see full list here
आईफा अवॉर्ड्स - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि यह कार्यक्रम संस्कृति और पर्यटन विभाग- अबू धाबी (डीसीटी) के सहयोग से यस आइलैंड में आयोजित होगा। वहीं, आईफा अवॉर्ड्स की मेजबानी बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, रितेश देशमुख और मनीष पॉल करेंगे। इसके साथ ही बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह, कार्तिक आर्यन, सारा अली खान, वरुण धवन, अनन्या पांडे, दिव्या खोसला कुमार और नोरा फतेही भी इस समारोह में परफॉर्म करेंगे। बहुप्रतीक्षित आईफा रॉक्स की मेजबानी बॉलीवुड के सबसे बड़े निर्माता- निर्देशक करण जौहर और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा द्वारा की जाएगी। इस साल आईफा रॉक्स में देवी श्री प्रसाद, तनिष्क बागची, नेहा कक्कड़, ध्वनि भानुशाली, गुरु रंधावा और हनी सिंह डेब्यू करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed