फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   IGL Row SC stays probe against Ranveer Allahbadia complete passport return plea hearing set for 28 april 2025

IGL Row: SC ने कहा- रणवीर अल्लाहबादिया के खिलाफ जांच पूरी, बढ़ाई गई गिरफ्तारी से दी गई अंतरिम सुरक्षा

Mon, 21 Apr 2025 02:53 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 21 Apr 2025 02:53 PM IST
सार

Ranveer Allahbadia: सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस सूर्या कांत और जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह की बेंच ने रणवीर अल्लाहबादिया मामले की सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि रणवीर मामले मी जांच पूरी हो चुकी है। 

विज्ञापन
IGL Row SC stays probe against Ranveer Allahbadia complete passport return plea hearing set for 28 april 2025
रणवीर अल्लाहबादिया - फोटो : Instagram

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने आज सोमवार को यूट्यूब शो में अभद्र टिप्पणी मामल में पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया के मामले पर सुनवारी की। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि रणवीर अल्लाहबादिया के संबंध में जांच पूरी हो गई है। अब कोर्ट यूट्यूब शो में अभद्र टिप्पणी के मामले में उनके पासपोर्ट वापस करने की उनकी याचिका पर 28 अप्रैल को सुनवाई करेगा।

विज्ञापन

 

Trending Videos

एफआईआर के संबंध में जांच पूरी
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस सूर्या कांत और जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह की बेंच ने मामले की सुनवाई की। असम और महाराष्ट्र पुलिस की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि मुंबई में दर्ज एफआईआर के संबंध में जांच पूरी हो चुकी है, हालांकि चार्जशीट अभी दाखिल नहीं हुई है। वहीं, गुवाहाटी में दर्ज एफआईआर में एक सह-आरोपी का बयान दर्ज किया जाना बाकी है। सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर को 'इंडियाज गॉट लैटेंट' विवाद में गिरफ्तारी से दी गई अंतरिम सुरक्षा को बढ़ा दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस बात पर गौर किया कि महाराष्ट्र पुलिस ने मामले की जांच पूरी कर ली है और जल्द ही आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा।
Censored Films 2025: अब तक रिलीज हुई इन फिल्मों पर चली सेंसर की कैंची, एक में तो लगे 24 कट

विज्ञापन
विज्ञापन

पासपोर्ट वापसी की याचिका पर सुनवाई 
कोर्ट ने मेहता के बयान को दर्ज करते हुए कहा कि रणवीर के खिलाफ जांच अब पूरी हो चुकी है। बेंच ने उनकी पासपोर्ट वापसी की याचिका पर विचार करने के लिए 28 अप्रैल की तारीख तय की। इससे पहले, 3 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर को उनके पॉडकास्ट 'द रणवीर शो' को फिर से शुरू करने की अनुमति दी थी, लेकिन सख्त शर्तों के साथ। कोर्ट ने कहा था कि शो में 'नैतिकता और शालीनता' का पूरा ध्यान रखा जाए और यह सभी उम्र के दर्शकों के लिए उपयुक्त हो। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया था कि रणवीर को अपने शो में ऐसी कोई सामग्री नहीं डालनी है, जो उनके खिलाफ चल रहे कानूनी मामलों को प्रभावित करे। 
Khushboo Patani: नवजात की जान बचाकर चर्चा में आईं खुशबू पाटनी, कौन हैं और क्या करती हैं? यहां जानिए सबकुछ

विज्ञापन

विवादों में कैसे घिरे रणवीर
रणवीर अल्लाहबादिया उस समय विवादों में घिर गए थे, जब उन्होंने कॉमेडियन समय रैना के यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में माता-पिता और यौन संबंधों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया और लोगों ने इसे अभद्र और समाज के लिए शर्मनाक बताया। इसके बाद रणवीर के खिलाफ मुंबई, गुवाहाटी और जयपुर में कई एफआईआर दर्ज की गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed