इन दिनों फिल्म ‘फुले’ के रिलीज में हो रही देरी को लेकर सोशल मीडिया पर एक बहस छिड़ी हुई है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म से कुछ शब्द हटाने के बाद इसे रिलीज करने के लिए कहा है। इस मामले पर अनुराग कश्यप भी टिप्पणी करके बुरे फंस चुके हैं। बात इतनी बढ़ गई कि एक यूजर के कमेंट के जवाब में उन्होंने जाति विशेष को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसके बाद से देशभर में उनका जमकर विरोध हो रहा है।
Censored Films 2025: अब तक रिलीज हुई इन फिल्मों पर चली सेंसर की कैंची, एक में तो लगे 24 कट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Mon, 21 Apr 2025 02:46 PM IST
सार
Censored Films 2025: फिल्म ‘फुले’ से सेंसर बोर्ड ने कुछ शब्दों को हटाने के लिए कहा है, जिससे इसकी रिलीज में देरी हो रही है। इससे पहले भी इस साल रिलीज हुई कई फिल्मों पर सेंसर बोर्ड ने कैंची चलाई है। जानते हैं कौन सी फिल्मों पर कट लग चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन