फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Iffi 2020 International Film Festival Of India To Be Held As Per Schedule Says Goa CM Pramod Sawant

गोवा में शुरू हो गई इंडिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की तैयारी, तारीख बदलने को तैयार नहीं सीएम

Thu, 13 Aug 2020 10:42 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 13 Aug 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Iffi 2020 International Film Festival Of India To Be Held As Per Schedule Says Goa CM Pramod Sawant
इंटरनेशल फिल्म फेस्टिवल 2019 - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया में जैसे जैसे फिल्म महोत्सवों का आयोजन फिर से शुरू हो रहा है। भारत के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल को लेकर भी तैयारी शुरू होने लगी हैं। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने साफ किया है कि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (इफ्फी) अपने तय समय पर ही होगा। हालांकि सीएम के इस बयान से विपक्ष नाखुश नजर आ रहा है।

विज्ञापन


इफ्फी केंद्र सरकार का एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय सरकारी फिल्म फेस्टिवल है जिसमें दुनिया भर के फिल्म निर्माता और निर्देशक शामिल होते हैं। इसमें इनकी फिल्मों को पुरस्कृत भी किया जाता है। इस साल कोरोना वायरस से फैली अव्यवस्था के बाद दुनियाभर के लगभग सभी फिल्म महोत्सवों को अब तक टाला ही जाता रहा है। लेकिन, जैसे फुटबॉल मैचों के बाद क्रिकेट मैच हो रहे हैं और दुबई में आईपीएल की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, इसी क्रम में गोवा फिल्म फेस्टिवल को लेकर भी समां बंधने लगा है।
विज्ञापन


गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इसी क्रम में कहा है कि यह फेस्टिवल अपने तय समय 20 नवंबर से 28 नवंबर के बीच आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव को संपन्न किए जाने के दौरान सूचना एवं संचार विभाग की तरफ से जारी किए गए सभी दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा जिससे कोरोना वायरस जैसी बीमारी को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री का यह बयान विपक्ष के नेता दिगंबर कामत को बिल्कुल पसंद नहीं आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर विरोध जाहिर करते हुए सरकार से इस फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि इस समय देश कठिन परिस्थिति से गुजर रहा है इसलिए राज्य की स्थिति को भी ध्यान में रखा जाए।

पढ़ें: सुशांत केस की हो सीबीआई जांच, ए गक्सर्लफ्रेंड के साथ इन सितारों ने भी लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed