दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या का मामले इस समय सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। मामले को लेकर कोर्ट के फैसले का इंतजार किया जा रहा है। इसी बीच सुशांत सिंह राजपूत के फैंस और उनके दोस्त अलग- अलग मुहिम चला रहे हैं जिससे सुशांत को इंसाफ मिल पाए। वहीं उनके फैंस और दोस्त इस केस की सीबीआई जांच की मांग भी कर रहे हैं। इसी बीच सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने एक वीडियो साझा किया है जिसके जरिए वो सुशांत के लिए इंसाफ की मांग कर रही है। अंकिता के अलावा और भी कई सेलेब्स ये मांग कर रहे हैं।
सुशांत सिंह राजपूत केस की हो सीबीआई जांच, एक्स गर्लफ्रेंड के साथ इन सितारों ने भी लगाई गुहार
अंकिता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में अंकिता कह रही हैं, 'देश जानना चाहता है कि आखिर सुशांत सिंह राजपूत के साथ क्या हुआ। सुशांत को इंसाफ मिलना चाहिए।' इसके साथ उन्होंने #CBIforSSR के हैशटैग का इस्तेमाल भी किया है। वीडियो में अंकिता के हाथ में एक कार्ड है जिसके द्वारा सुशांत के लिए सीबीआई जांच की मांग की जा रही है।
#JusticeForSushantSinghRajput #CBIforSSR pic.twitter.com/h2ORNB9UaP
अंकिता के अलावा सुशांत की करीबी दोस्त और अभिनेत्री कृति सेनन ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। कृति ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मैं प्रार्थना करती हूं कि सच जल्दी सामने आए... उसका परिवार, उसके दोस्त और फैंस सभी सच जानना चाहते हैं... मुझे आशा है और प्रार्थना करती हूं कि सीबीआई इसकी जांच करें ताकि उसमें किसी भी तरह का कोई राजनीतिक एजेंडा शामिल ना हो... ताकि असल मायनों में सुशांत के परिवार को न्याय मिल सके।' इसके साथ ही कृति सेनन ने अपने पोस्ट में #CBIForSSR हैशटैग का इस्तेमाल भी किया है।

वहीं सुशांत के लिए शुरुआत से ही इंसाफ की मांग करने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी सुशांत केस की सीबीआई जांच की मांग की है। कंगना ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में कंगना, सुशांत के लिए सीबीआई जांच की मांग कर रही हैं। कंगना ने इस ट्वीट के साथ लिखा, 'मुंबई पुलिस सुशांत केस की जांच की जल्दबाजी कर रही है। संजय राउत का कहना है कि इंवेस्टिगेशन लगभग पूरी हो चुकी है। हम सभी सच्चाई जानने के अधिकारी हैं। सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई जांच करे।'
Mumbai police wants to rush the probe, Sanjay Raut saying they are almost done with the investigation, we deserve to know the truth #CBIForSSR @republic #justiceforSushanthSinghRajput @shwetasinghkirt @anky1912 pic.twitter.com/2SV1AwaFx7
सुशांत के केस के लिए इन सितारों के साथ ही मौनी रॉय और वरुण धवन सहित कई और सितारे भी सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति भी एक वीडियो जारी कर अपने भाई के लिए इंसाफ की मांग कर चुकी हैं।