फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   If my biopic done then so many people will be mired in controversy: Salman Khan

मुझ पर फिल्म बनी तो बहुत से लोग पिट जाएंगेः सलमान खान

Wed, 01 Jul 2015 04:35 PM IST
Updated Wed, 01 Jul 2015 04:35 PM IST
विज्ञापन
If my biopic done then so many people will be mired in controversy: Salman Khan

संजय दत्त की जिंदगी पर फिल्म बनने को है। आमिर खान बायोपिक कर रहे हैं। शाहरुख खान का नाम ध्यानचंद की बायोपिक के साथ लिया जाता है। सीनियर ऐक्टर धर्मेंद्र का कहना है कि मेरी बायोपिक में सलमान खान फिट रहेंगे। क्या आप सलमान की बायोपिक देखना चाहेंगे? बायोपिक को लेकर सलमान खान ने कुछ बातें कही रवि बुले से...

विज्ञापन


फार्मूलों के बाद इन दिनों बॉलीवुड में बायोपिक फिल्मों पर निर्माता-निर्देशकों का भरोसा बढ़ा है। मिल्खा सिंह और मैरी कॉम जैसे खिलाड़ियों की जिंदगी पर बनी फिल्मों के हिट होने का नतीजा है कि फिल्मी सितारों की जिंदगी पर भी बायोपिक की योजनाएं बन रही हैं। मीना कुमारी, गुरुदत्त और किशोर कुमार से लेकर संजय दत्त की जिंदगी पर फिल्में बनाने की तैयारी चर्चा में हैं।
विज्ञापन


निर्देशक राजू हिरानी संजय दत्त की बायोपिक पर फिल्म की बाकायदा घोषणा कर चुके हैं और रणबीर कपूर को उसमें लिया जा चुका है। ऐसे में क्या सलमाख खान भी वह सितारे हो सकते हैं, जिनकी जिंदगी पर्दे पर उतारी जा सकती है? निश्चित ही उनके फैन्स ऐसी फिल्म जरूर देख चाहेंगे, जिसमें इस सितारे की जिंदगी हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी बायोपिक पर सलमान ने क्या कहा?

If my biopic done then so many people will be mired in controversy: Salman Khan

बॉलीवुड में भले ही किसी ने फिलहाल इस योजना पर काम शुरू नहीं किया है, मगर इसमें संदेह नहीं कि सलमान वह सितारे हैं जिनकी जिंदगी में ऐसे ड्रामाई उतार-चढ़ाव हैं, जिनसे एक सुपर हिट फिल्म बनती है। एक मुलाकात में जब सलमान से पूछा गया कि क्या वह चाहेंगे किसी दिन उनकी जिंदगी भी रुपहले परदे पर उतरे?

उन्होंने कहा, ‘नहीं।’ लेकिन इस ना के पीछे कोई ठोस वजह? सलमान अपने अंदाज में हंस कर कहते हैं, ‘अगर मेरी बायोपिक बनी तो बहुत सारे लोग पिट जाएंगे।’ इस जवाब के पीछे जो भी मायने हों, वे आप खुद निकाल सकते हैं क्योंकि सलमान का जीवन किसी खुली किताब की तरह है।

सलमान ने अभी तक बायोपिक में काम नहीं किया है और न ही किसी निर्देशक ने उन्हें इस तरह देखा है कि किसी बायोपिक में ले। जबकि खान तिकड़ी के बाकी दो खान भविष्य में बायोपिक करते दिखाई देंगे।

'... तो धरम जी पिट जाएंगे'

If my biopic done then so many people will be mired in controversy: Salman Khan

आमिर खान जहां पहलान महावीर फोगट की जिंदगी पर बनने जा रही फिल्म दंगल में अभिनय कर रहे हैं, वहीं लंबे समय से हॉकी के जादूगर ध्यानचंद की बायोपिक के लिए शाहरुख खान का नाम आता रहा है। क्या सलमान किसी हस्ती की बायोपिक में फिट नहीं बैठते? ऐसा नहीं है।

पिछले दिनों सीनियर ऐक्टर धर्मेंद्र ने यह कह कर सबको चौंका दिया कि अगर मेरी बायोपिक कभी बनी तो मेरे रोल के लिए सलमान से बेहतर कोई नहीं होगा। हालांकि सलमान इस बात को गंभीरता से नहीं लेते। उनका कहना है, ‘धरम जी की बायोपिक खुद धरम जी ही कर सकते हैं।’

वह खिलखिलाते हुए हंस कर कहते हैं, ‘अगर कहीं मैंने धरम जी की बायोपिक की और मैं पिट गया तो धरम जी भी तो पिट जाएंगे! मैं ऐसा बिल्कुल नहीं चाहता।’ क्या सलमान को अपने आस-पास या दूर कोई ऐसी शख्सीयत दिखती है, जिसकी जिंदगी पर बनने वाली बायोपिक में वह काम करना चाहें? सलमान कहते हैं, ‘अरे नहीं।’

अगर बनी सलमान की बायोपिक तो उसमें होंगी ये 8 खास बातें

If my biopic done then so many people will be mired in controversy: Salman Khan

-शानदार शुरुआतः फिल्मी माहौल में पले-बढ़े सलमान ने फिल्म मैंने प्यार किया के साथ लोगों का दिल जीता। सलमान-भाग्यश्री की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर कीर्तिमान बनाए। इस सफलता के बाद सलमान ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा।

-कई अफेयरः सलमान का नाम इंडस्ट्री की कई टॉप की हीरोइनों से जुड़ा। ऐसे नाम भी हैं जिन्हें वह अब जुबान पर लाना नहीं चाहते। इन प्रेम प्रसंगों के बावजूद विडंबना है कि पचास की उम्र में भी वह देश के सबसे योग्य कुंवारों में शामिल हैं।

-काला हिरण शिकार केसः जोधपुर में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान कुछ साथी कलाकारों के साथ वह शिकार मामले में फंस गए। अवैध ढंग से हथियार रखने का मामला भी बना। एक अदालती फैसले के बाद कुछ दिन उन्हें जेल में भी रहना पड़ा।

-मीडिया के साथ लव-हेट रिलेशनशिपः सलमान ने मीडिया ट्रायल को कभी पसंद नहीं किया और लंबे समय तक उससे नाराज रहे। हालांकि अब वह काफी कूल हो चुके हैं, मगर उनकी नाराजगी कभी न कभी झलक ही जाती है।

-अमेरिकन बेकरी हिट एंड रन केसः सलमान के जीवन का यह एक बड़ा मामला है, जिसमें उन पर एक इंसान की गैर-इरादतन हत्या का मामला अब भी अदालत में चल रहा है।

-शाहरुख से झगड़ा/आमिर से दोस्तीः फैन्स के दिलों पर राज करने वाली खान तिकड़ी में आमिर सदा सलमान के दोस्त रहे। लेकिन शुरुआती दोस्ती के बाद सलमान-शाहरुख में हुआ झगड़ा सुर्खियों में रहा। परंतु अब वे फिर दोस्त बन गए हैं।

-सफलता की सवारीः सलमान जितने विवादों में घिरते गए, उनकी फिल्मों की कामयाबी उतनी ज्यादा बढ़ती गई। जितने उन पर आरोप लगे, उन्हें चाहने वालों/फैन फॉलोइंग में लगातार इजाफा होता गया।

-बीईंग ह्यूमः सलमान की जिंदगी की यह ठीक उलट तस्वीर है। वह बीईंग ह्यूमन ट्रस्ट के द्वारा खामोशी से समाज सेवा के काम करते हैं। अलग-अलग प्रकार से वह करोड़ों रुपये लोगों की मदद में लगा चुके हैं। बच्चों से उनका प्यार और बच्चों में उनका क्रेज किसी से छुपा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed