फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   IC 814 Kandahar Hijack Director Anubhav Sinha blunt statement on web series controversy

IC 814 Kandahar Hijack: 'एक तरफ गोबर है...' 'आईसी 814 कंधार हाईजैक' विवाद पर निर्देशक अनुभव सिन्हा की दो टूक

Sun, 29 Sep 2024 12:31 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 29 Sep 2024 12:31 AM IST
सार

निर्देशक अनुभव सिन्हा ने अपनी नेटफ्लिक्स सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' से जुड़े विवाद को संबोधित किया है। साथ ही आलोचनाओं पर अपना पक्ष रखते नजर आए हैं। 

विज्ञापन
IC 814 Kandahar Hijack Director Anubhav Sinha blunt statement on web series controversy
आईसी 814: कंधार हाईजैक, अनुभव सिन्हा - फोटो : एक्स

विस्तार

निर्देशक अनुभव सिन्हा ने अपनी नेटफ्लिक्स सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' से जुड़े विवाद को संबोधित किया है। जहां इस सीरीज को दर्शकों के एक वर्ग से प्रशंसा मिली है, वहीं इसे आतंकवादियों के नाम और उनके चित्रण को लेकर आलोचना का भी सामना करना पड़ा है। इन सबको देखते हुए सिन्हा ने कहा कि वह शो के स्वागत को लेकर असमंजस में हैं।

विज्ञापन

मिली-जुली प्रतिक्रिया पर बोले अनुभव सिन्हा 

सीरीज को मिल रही दोहरी प्रतिक्रियाओं पर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के साथ एक पॉडकास्ट के दौरान सिन्हा ने कहा, 'यह भ्रमित करने वाला है। एक तरफ मोहब्बत है, और एक तरफ गोबर है।' यह पूछे जाने पर कि क्या वह शो को लेकर फैली नकारात्मकता के लिए खुद को जिम्मेदार मानते हैं, सिन्हा ने विनम्रता के साथ जवाब दिया। 

विज्ञापन


Oscars Awards: ‘लापता लेडीज’ से पहले इन भारतीय फिल्मों को ऑस्कर के लिए मिल चुका है नामांकन, देखें लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

नकारात्मकता का जिम्मेदार कौन?

अनुभव सिन्हा ने कहा, 'नहीं, मैं खुद को इतनी गंभीरता से नहीं लेता। मैं बस अपना काम पूरी ईमानदारी और मेहनत से करना चाहता हूं। अगर मुझे कहानी से प्यार नहीं होता तो मैं इसे नहीं लेता। मुझे यह पसंद आया, इसलिए मैंने ऐसा किया।' अनुभव सिन्हा ने स्वीकार किया कि किसी शो या फिल्म का नतीजा पूरी तरह उनके हाथ में नहीं है। उन्होंने कहा, 'हम मेहनत कर सकते हैं और बाकी ब्रह्मांड पर निर्भर है। ब्रह्मांड विनाशकारी और रचनात्मक दोनों है।'


BMCM: वाशु भगनानी ने पूजा एंटरटेनमेंट पर लगे बकाया नहीं चुकाने के आरोप पर तोड़ी चुप्पी, नेटफ्लिक्स को दिया जवाब

'आईसी 814' पर क्यों हुआ विवाद?

'आईसी 814' 1999 में इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट 814 के वास्तविक जीवन के अपहरण से प्रेरित है, एक दर्दनाक घटना जिसने देश को हिलाकर रख दिया था। यह सीरीज 25 साल पहले काठमांडू से दिल्ली जाने वाले विमान को हाईजैक करने वाले आतंकवादियों के 'हिंदू' कोडनेम को लेकर विवाद में आ गई थी। इस विवाद ने एक्स पर हैशटैग बॉयकॉट नेटफ्लिक्स ट्रेंड करा दिया था। इस सीरीज में विजय वर्मा, नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर, दीया मिर्जा, मनोज पाहवा और अरविंद स्वामी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed