फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Indian Hindi Movies for Official Oscars Awards Laapataa Ladies Mother India Salaam Bombay Lagaan

Oscars Awards: ‘लापता लेडीज’ से पहले इन भारतीय फिल्मों को ऑस्कर के लिए मिल चुका है नामांकन, देखें लिस्ट

Sun, 29 Sep 2024 12:12 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 29 Sep 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Indian Hindi Movies for Official Oscars Awards Laapataa Ladies Mother India Salaam Bombay Lagaan
ऑस्कर के लिए नामांकन पा चुकी हैं ये फिल्में - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
हर वर्ष दुनिया भर की बेहतरीन फिल्मों को विभिन्न श्रेणियों में ऑस्कर के लिए नामांकित किया जाता है। नामांकन  के बाद सबसे बेहतर फिल्मों को सम्मानित किया जाता है। ऑस्कर के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म भी शामिल है, जो कि बेहद प्रतिष्ठित सम्मान है। विश्वभर के कई देश अपनी सर्वश्रेष्ठ फिल्में भेजते हैं। इस कड़ी में इस वर्ष भारत से  97वें अकादमी अवॉर्ड्स के लिए फिल्म ‘लापता लेडीज’ को भेजा गया है। यह फिल्म 29 विभिन्न भाषाओं में बनी फिल्मों की सूची में से चुनी गई है। फिल्म को भारत में काफी सराहनाएं प्राप्त हो चुकी हैं। इसके अलावा कई भारतीय फिल्में ऑस्कर में नामांकन की दौड़ में शामिल थीं, जिन्हे पीछे छोड़ते हुए ‘लापता लेडीज’ आगे निकली। 
विज्ञापन


अब तक भारत से सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म के लिए केवल तीन फिल्में नामांकन प्राप्त कर चुकी हैं। इनका नामांकन भारतीय सिनेमा के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जाती है। आइए आज जानते हैं ‘लापता लेडीज’ से पहले वो कौन-कौन सी फिल्में हैं जो इस श्रेणी में ऑस्कर के लिए नामांकन प्राप्त कर चुकी हैं।
विज्ञापन

BMCM: वाशु भगनानी ने पूजा एंटरटेनमेंट पर लगे बकाया नहीं चुकाने के आरोप पर तोड़ी चुप्पी, नेटफ्लिक्स को दिया जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

Indian Hindi Movies for Official Oscars Awards Laapataa Ladies Mother India Salaam Bombay Lagaan
मदर इंडिया - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
मदर इंडिया 
साल 1957 में ‘फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया’ ने ‘मदर इंडिया’ को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म के लिए 29वें ऑस्कर अवॉर्ड के लिए आधिकारिक एंट्री भेजी थी। यह फिल्म सिर्फ एक वोट से ‘नाइट ऑफ कैबिरिया’ से हार गई थी।

 

Indian Hindi Movies for Official Oscars Awards Laapataa Ladies Mother India Salaam Bombay Lagaan
सलाम बॉम्बे - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
सलाम बॉम्बे! 
साल 1988 में रिलीज हुई फिल्म 'सलाम बॉम्बे' को भी ऑस्कर के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म की श्रेणी में चुना गया था। हालांकि, यह फिल्म सफलता हासिल नहीं कर पाई।

 

Indian Hindi Movies for Official Oscars Awards Laapataa Ladies Mother India Salaam Bombay Lagaan
लगान - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
लगान
आमिर खान की फिल्म को भी ऑस्कर के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म के तौर पर नामांकन प्राप्त हुआ था। साल 2002 में इस फिल्म को ऑस्कर के लिए नामांकित किया गया था।
मदालसा शर्मा ने 'अनुपमा' को बताया डबल फेस्ड, गौरव को दिया ये टैग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed