{"_id":"6aeb6c1071eb0cb7f50198dd","slug":"i-was-screaming-on-the-road-kareena-kapoor-recalls-saif-ali-khan-knife-attack-on-koffee-with-karan-2026-11-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कॉफी विद करण: 'मैं सड़क पर चिल्ला रही थी', सैफ पर हुए हमले को याद कर भावुक हुईं करीना, बेटे ने पूछा था यह सवाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कॉफी विद करण: 'मैं सड़क पर चिल्ला रही थी', सैफ पर हुए हमले को याद कर भावुक हुईं करीना, बेटे ने पूछा था यह सवाल
Wed, 04 Nov 2026 11:02 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:02 PM IST
सार
- बॉलीवुड का स्टार कपल करीना कपूर खान और सैफ अली खान कॉफी विद करण में पहुंचे।
- इस दौरान शो में काफी मजेदार और दिलचस्प बातचीत देखने को मिली।
- साथ ही दोनों कुछ बड़े मुद्दों पर भी खुलकर बात की।
- जानिए शो में क्या रहा खास।
विज्ञापन
कॉफी विद करण में करीना कपूर और सैफ अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar
विस्तार
'कॉफी विद करण 9' का नया एपिसोड बुधवार को रिलीज हो गया है। इस बार काउच पर बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी करीना कपूर खान और सैफ अली खान नजर आए। इसके साथ करीना और सैफ ने शो में 16 साल बाद वापसी की। जानिए शो से जुड़ी खास बातें।
सैफ को खून से लथपथ देखकर डर गईं थी करीना
'कॉफी विद करण' के फाइनल सीजन के ताजा एपिसोड में दोनों ने पिछले साल सैफ पर उनके घर में हुए चाकू से हमले को लेकर खुलकर बात की। कपल ने पहली बार उन अफवाहों और साजिश की थ्योरी पर भी रिएक्शन दिया, जिनमें इस हमले को लेकर सवाल उठाए गए थे।
करीना ने कहा, 'मुझे ये साजिश वाली बातें समझ नहीं आतीं। इसका मतलब है कि लोगों को लगता है कि पुलिस भी हमारे साथ मिली हुई थी, क्योंकि उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया था। तो फिर क्या पुलिस भी इस साजिश का हिस्सा थी? सैफ के बेटे ने घर के हेल्पर हरि के साथ उन्हें अस्पताल पहुंचाया था। यह बहुत बुरा है कि लोगों ने इस तरह के सवाल उठाए।'
विज्ञापन
करीना ने उस रात का अनुभव साझा करते हुए बताया कि वह नाइट टी-शर्ट में सड़क पर ऑटो रिक्शा रोक रही थीं। उन्होंने कहा, 'अच्छा हुआ कि किसी ने उस समय मेरा वीडियो नहीं बनाया, करण। मैं सड़क पर चिल्ला रही थी। मैं पागलों की तरह भाग रही थी और सैफ के शरीर से खून बह रहा था। उस समय टिम ने सबसे पहले पूछा था, 'अब्बा, क्या आप मरने वाले हैं?'

Trending Videos
कॉफी विद करण में करीना कपूर और सैफ अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सैफ ने बताई हमले की पूरी आपबीती
वहीं, सैफ ने बताया कि पूरी घटना के दौरान वह शांत और संयमित रहने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने उस रात को अपनी जिंदगी की सबसे बुरी रात बताया। अभिनेता ने अपनी चोटों की गंभीरता और उस मुश्किल समय में खुद को संभालने के बारे में भी बात की, खासकर तब जब उनके बच्चे भी यह सब देख रहे थे।
करीना ने बताया कि सैफ उस समय चल भी नहीं पा रहे थे। उन्होंने कहा कि चाकू को रीढ़ की हड्डी से निकालने के लिए डॉक्टर को उनकी नसों को हटाना पड़ा था। करीना ने कहा, 'मैं पूरी तरह टूट गई थी, लेकिन वह ठीक थे।'
करीना ने यह भी बताया कि उनके छोटे बेटे जेह ने अपनी आंखों से पूरी घटना देखी थी। बाद में उसने सैफ को अपना प्लास्टिक का खिलौने वाला तलवार दिया, ताकि भविष्य में वह उनकी रक्षा कर सके। करीना के मुताबिक, जेह अपने पिता को किसी आयरन मैन की तरह देखता है।
देखें वीडियो-

📣 Saif Ali Khan recalled the 2025 stabbing incident as his “worst night” during an appearance on Koffee With Karan. Kareena Kapoor also opened up about the lasting impact of the attack on her. https://t.co/xJSMrs9mop
— The Gossip Queen 👸 (@thegosssipqueen) November 4, 2026
कॉफी विद करण में करीना कपूर और सैफ अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar
नेपो किड के टैग पर क्या बोलीं करीना?
शो में सैफ और करीना ने नेपोटिज्म को लेकर भी मजेदार बातचीत की। दरअसल, एक फन सेगमेंट जीतने के बाद सैफ ने मजाक में कहा कि इससे साबित होता है कि करण जौहर का शो नेपोटिज्म या पक्षपात से भरा नहीं है।
इस पर करीना हैरान रह गईं और उन्होंने पूछा कि सैफ ऐसा क्यों कह रहे हैं। इसके बाद करण ने करीना की तरफ इशारा करते हुए उन्हें नेपोटिज्म का उदाहरण बताया।
इस पर करीना ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, 'मैं नेपोटिज्म की सबसे शुद्ध पोस्टर गर्ल हूं। मैं तो नेपोटिज्म की सबसे ऑर्गेनिक टैलेंट हूं। मैंने कभी अपने मां-बाप का नाम नहीं लिया है।'
करीना की यह बात सुनकर करण जौहर ने 'वाह' कहा। वहीं, सैफ और करण ने उनकी बात पर मजाकिया अंदाज में तालियां भी बजाईं।
ये भी पढ़ें- गीता टंडन: स्टंट कोऑर्डिनेटर ने इस शो पर लगाए गंभीर आरोप, अनिल कपूर और फराह खान को क्यों मांगनी पड़ी माफी?