{"_id":"2726f2488c24e11191eaf17be720c098","slug":"i-want-to-work-with-salman-says-deepika","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं अब सलमान खान का साथ चाहती हूं: दीपिका ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मैं अब सलमान खान का साथ चाहती हूं: दीपिका
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 18 Sep 2013 03:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका पादुकोन ने कहा है कि वह अब दिल से सलमान खान का साथ चाहती हैं।
विज्ञापन
अपनी फिल्म 'रामलीला' के फर्स्ट लुक की लांचिंग पर दीपिका ने यह बात कही। दीपिका ने कहा कि उनकी दिली तमन्ना है कि वे सलमान खान के साथ किसी फिल्म में काम करें।
दीपिका ने कहा मुझे लगता है कि अब दोनों शायद निकट भविष्य में एक साथ काम करते हुए दिखें। दीपिका ने कहा कि जब सलमान खान ने उन्हें बॉलीवुड में काम करने का ऑफर दिया था उस वक्त वे काफी युवा थीं।
विज्ञापन
दीपिका ने यहां इस बात का भी खुलासा किया कि उन्हें फिल्मों में काम करने का मौका सलमान खान ने ही दिया। दीपिका की पहली फिल्म 'ओम शांति ओम' में उनके हीरो शाहरुख खान थे।
विज्ञापन
दीपिका, सलमान के साथ काम करने की अपनी ईच्छा पहले भी जता चुकी हैं। उन्हें अभी तक सलमान खान के साथ काम करने का मौका नहीं मिला है।