फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   i have relationship with virat says anushka

हां विराट के साथ संबंधों में हूं, क्या लिखकर दूं?: अनुष्का

Mon, 08 Dec 2014 03:26 PM IST
Updated Mon, 08 Dec 2014 03:26 PM IST
विज्ञापन
 i have relationship with virat says anushka

हाल ही में क्रिकेटर विराट कोहली ने अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से अपनी दोस्ती को क़बूल किया था। बीबीसी से ख़ास बात करते हुए अनुष्का ने इस पर कहा, "जो भी है, सबके सामने है। मैं इस पर अब कुछ और बात नहीं करूंगी।"

विज्ञापन


19 दिसंबर को अनुष्का शर्मा और आमिर ख़ान की फ़िल्म पीके रिलीज़ होने वाली है। उसी सिलसिले में बात करते हुए अनुष्का ने ये बातें कहीं। उन्होंने विराट के बारे में कहा, "हम दोनों अगर साथ दिखते हैं तो सबको समझ में आ ही जाना चाहिए। अब क्या हम एफ़िडेविट साइन करके दें।"

विज्ञापन

बताया अपने रोल के बारे में

 i have relationship with virat says anushka

आमिर ख़ान की हर फ़िल्म की कहानी रिलीज़ से पहले ख़ासी गुप्त रखी जाती है। अनुष्का भी अपने रोल के बारे में ज़्यादा बताने से परहेज़ करती हैं।

उन्होंने बताया, "मैं एक पत्रकार का किरदार निभा रही हूं और इससे ज़्यादा मैं और कुछ नहीं कह सकती।"

'पीके' में अनुष्का शर्मा का लुक भी बड़ा अलग है। इसके बारे में अनुष्का बोलीं, "मेरे लुक के पीछे निर्देशक राजकुमार हिरानी का हाथ है। मैंने बहुत सारे विग ट्राय किए। आख़िरकार ये छोटे बालों वाला विग सबको पसंद आया और मेरे किरदार के लिए जो लुक चाहिए था वो मिल गया।

तेज दिमाग के हैं आमिर

 i have relationship with virat says anushka

आमिर ख़ान के बारे में बात शुरू करते ही अनुष्का की आंखों में चमक आ जाती है। वे कहती हैं, "आमिर ख़ान बहुत ही बुद्धिमान हैं। उनका दिमाग बहुत ही तेज़ है। वो मुश्किल से मुश्किल समय में भी संयम बनाए रखते हैं जो मुझे बहुत पसंद है।"

फिर वो आगे कहती हैं, "आमिर और मेरे बीच में हमेशा एक दूरी बनी रही क्योंकि वो मेरे सीनियर हैं। मैं उनके साथ एक दोस्त की तरह बर्ताव नहीं कर पाई पर जो भी था, मुझे बड़ा मज़ा आया। अनुष्का शर्मा फ़िल्म 'एन एच 10' से निर्माता बन गई हैं और ये फ़िल्म अगले साल रिलीज़ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed