फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   I can never compete with Amitabh : Aamir

मैने अमिताभ से कभी बराबरी नहीं कीः आमिर

Sat, 12 Jan 2013 10:10 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 12 Jan 2013 10:10 AM IST
विज्ञापन
I can never compete with Amitabh : Aamir

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान, महानायक अमिताभ बच्चन की काफी इज्जत करते हैं और उनका कहना है कि वह कभी भी खुद को उनकी बराबरी पर नहीं देखते। आमिर खान ने कहा कि इंडस्ट्री में जब तक इस बात की चर्चा होती रही है कि मेरी और अमित जी की आपस में कोई मौन प्रतिस्पर्धा है। पर मैं इन चीजों में न तो कभी पड़ा हूं और न ही पड़ना चाहता हूं। मैने अमिताभ बच्चन की फिल्मों से अपनी फिल्मों की तुलना भी कभी नहीं की।

विज्ञापन


ये दोनों कलाकार 'बिग सीबीएस' के मुख्य कार्यक्रम 'इंडियाज प्राइम आइकन' में एक-दूसरे के प्रतियोगी रहे हैं। आमिर जहां इस दौड़ से बाहर हो गए हैं वहीं अमिताभ गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ शीर्ष तीन आइकन्स में शामिल हैं। आमिर ने कहा कि मैं नहीं मानता कि मैं अमिताभ की बराबरी पर खड़ा हूं। मैं इसके नजदीक भी नहीं हूं। मैं उनके साथ प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकता क्योंकि मैं उनकी काफी इज्जत करता हूं। दोनों ही कलाकार एक-दूसरे के बड़े प्रशंसक हैं लेकिन इन्होंने आज तक एक भी फिल्म में साथ काम नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed