फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   I am open to arranged marriage, says Salman Khan

शादी के लिए तैयार हैं सलमान खान, साथ में है ये शर्त

Fri, 03 Jul 2015 08:18 AM IST
Updated Fri, 03 Jul 2015 08:18 AM IST
विज्ञापन
I am open to arranged marriage, says Salman Khan

एक लंबे समय से जितनी चर्चा सलमान खान की फिल्मों की होती है। उतनी ही उनकी शादी की भी होती है। अक्सर कई तरह की बातें सलमान की शादी को लेकर आती रहती हैं। फिल्म अभिनेत्रियों के साथ सलमान का नाम जुड़ने का सिलसिला भी काफी पुराना है।

विज्ञापन


सलमान खान ने डीएनए को दिए एक इंटरव्यू में इन सभी बातों के जवाब दिए हैं। सलमान खान का कहना है कि वो अरेंज मैरिज करना चाहते हैं और इसको लेकर काफी सीरियस भी हैं। वो शादी के लिए रिश्ते का भी इंतजार कर रहे है।
विज्ञापन


सलमान ने कहा कि वो तो काफी गंभीरता से शादी के बारें में सोच रहे हैं। लेकिन अभी कोई रिश्ता ही नहीं आया है। लेकिन जैसे ही कोई रिश्ता आएगा तो वो इसके बारे में जरूर सोचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहिद कपूर ने अरेंज मैरिज कर के बिल्कुल सही किया

I am open to arranged marriage, says Salman Khan

सात जुलाई को शाहिद कपूर शादी कर रहे हैं। इसको लेकर जब सलमान खान से सवाल किया गया कि क्या उन्हे शाहिद कपूर ने शादी का कार्ड दिया है। तो सलमान खान ने कहा कि अभी तक उन्हे शाहिद ने कार्ड नहीं भेजा है लेकिन उन्हे उम्मीद है कि जल्दी ही शाहिद शादी के लिए बुलावा भेजेंगे।

जब शाहिद के अरेंज मैरिज करने की बात पर सलमान से सवाल किया गया तो उन्होने कहा कि शाहिद कपूर ने बिल्कुल सही फैसला लिया है। अरेंज मैरिज ही ज्यादा बेहतर रहती है। इसलिए वो शाहिद की अरेंज मैरिज के फैसले सराहना करते हैं।

शाहिद की शादी की बात पर ही सलमान ने कहा वो भी शाहिद की तरह अरेंज मैरिज पसंद करते हैं और खुद भी अरेंज मैरिज करेंगे।

'लव मैरिज हो जाती फेल, अरेंज मैरिज ही देर तक चलती है'

I am open to arranged marriage, says Salman Khan

सलमान खान का मानना है कि लव मैरिज अक्सर नाकामयाब रहती हैं और शादी जल्दी टूट जाती है। लेकिन अरेंज मैरिज के मामले में ऐसा नहीं है। अरेंज शादियां ज्यादा चलती हैं। इसलिए जो शादी घरवाले अरेंज कराते हैं वही बेहतर होती है।

'बजरंगी भाईजान' में सलमान के साथ काम करने वाली हर्षाली मल्होत्रा को लेकर सलमान ने कहा कि बच्चों के साथ काम करना मुश्किल होता है क्योंकि बच्चे अपने मन के हिसाब से काम करते हैं। लेकिन हर्षाली को सलमान एक बढ़िया कलाकार मानते हैं।

'बजरंगी भाईजान' की अभिनेत्री करीना कपूर के साथ काम करने को लेकर सलमान का कहना है कि वो करीना के साथ कई बार काम कर चुके हैं और हमेशा ही उनके साथ काम करने का एक खूबसूरत अनुभव रहा है।

'दर्शक 'रईस' और 'सुल्तान' दोनों के लिए अभी से पैसे बचा रहे'

I am open to arranged marriage, says Salman Khan

अगले साल ईद पर शाहरुख की फिल्म 'रईस' के साथ अपनी फिल्म 'सुल्तान' की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर को लेकर कहा कि इसमें भिड़ने और टक्कर जैसी कोई बात नहीं है। दोनो फिल्म ईद पर रिलीज होंगी तो इससे क्या परेशानी है।

दोनो फिल्मों के साथ में आने से क्या दोनों ही फिल्मों की कमाई पर फर्क नहीं पडे़गा? इस पर सलमान हल्के-फुल्के अंदाज में कहते हैं कि दर्शकों ने अभी से टिकट के लिए पैसा इकट्ठा करने का काम शुरू कर दिया है और सभी दोनों ही फिल्मों को देखेंगे। ऐसे में किसी भी फिल्म की कमाई पर कोई फर्क नहीं पडे़गा।

सलमान ने बताया कि अगले साल ईद पर आने वाली 'सुल्तान' की शूटिंग वो नवंबर में शुरू करेंगे। वहीं 'किक' के सीक्वल पर सलमान का कहना है कि 'किक' का कोई सीक्वल बन ही नहीं रहा है तो ऐसे में कहां से इसके बारे में सवाल आ गया उनको समझ ही नहीं आ रहा है।

'दंबग-3' मे भी दिखेंगी सोनाक्षी सिन्हा

I am open to arranged marriage, says Salman Khan

'दबंग' और 'दबंग-2' में सलमान के साथ करने वाली सोनाक्षी सिन्हा 'दंबग-3' में भी नजर आएंगी। सलमान का कहना है कि हां 'दंबग-3' में सोनाक्षी हैं। 2017 में ईद पर 'दंबग-3' के रिलीज को लेकर सलमान का कहना है कि अभी स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है।

ईद के साथ इस बार दिवाली पर भी सलमान की 'प्रेम रतन धन पायो' रिलीज हो रही है। इसमें सलमान के साथ सोनम कपूर काम कर रही हैं। सलमान का कहना है कि सोनम शानदार अभिनेत्री हैं। इस साल 'बिग बॉस' को हॉस्ट करने के सवाल पर सलमान ने कहा कि अभी तक चैनल ने उनसे संपर्क नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed