फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   I am not yet engaged says Katrina kaif

जानिए रणबीर से कब शादी करेंगी कैटरीना

Sun, 26 Jul 2015 11:35 AM IST
Updated Sun, 26 Jul 2015 11:35 AM IST
विज्ञापन
I am not yet engaged says Katrina kaif

रणबीर और कैटरीना की शादी को लेकर अक्सर कई तरह की चर्चाएं सुनने को मिलती हैं। दोनो की शादी कब होगी इसको लेकर ये प्रेमी जोड़ा अक्सर ही सवालों के जवाब देने से बचता रहता है।

विज्ञापन


लेकिन अपनी शादी को लेकर कैटरीना ने अब जवाब दिया है। कैटरीना का कहना है कि उनका शादी का अभी कोई इरादा नहीं है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, कैटरीना का कहना है कि अभी उनकी शादी में काफी वक्त है।
विज्ञापन


कैटरीना कैफ ने अपनी आने वाली फिल्म 'फैंटम' ट्रेलर लांच के मौके पर ये बाते कहीं। उन्होने ना सिर्फ शादी बल्कि अपनी और रणबीर कपूर की सगाई की खबरों को भी सिरे से नकार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तो इसलिए पूछा गया कैटरीना से सगाई पर सवाल

I am not yet engaged says Katrina kaif

कैटरीना से 'फैंटम' के ट्रेलर लांच के मौके पर उनकी शादी और सगाई के बारें में सवाल पूछे जाने की एक खास वजह है। हाल ही में ये प्रेमी जोड़ा पराग्वे में लंबी छुट्टियां बिताकर लौटा है।

16 जुलाई को कैटरीना के जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए ही दोनों पराग्वे पहुंचे थे। ऐसी खबरें आ रही थी कि कैटरीना के जन्मदिन के साथ ही दोनों ने सगाई भी कर ली है। इसलिए ही कैटरीना से सगाई को लेकर सवाल किया गया।

इससे पहले भी दोनों से सगाई और शादी को लेकर सवाल किए गए थे। कुछ दिन पहले रणबीर कपूर ने कहा था, कि वो सगाई नहीं बल्कि सीधे शादी करेंगे क्योंकि लव मैरिज में सगाई की कोई जरूरत नहीं है।

'मैं जानती हूं, आप मुझे शादी करते देखना चाहते हैं'

I am not yet engaged says Katrina kaif

'फैंटम' के ट्रेलर लांच के मौके पर जब कैटरीना से पूछा गया कि वो शादी कब करेंगी तो उन्होने कहा कि वो इस बात से बेहद खुश है कि उनसे उनकी शादी की बारे में सवाल किया।

कैटरीना ने कहा कि मैं जानती हूं, आप मुझे शादी करते देखना चाहते हैं लेकिन इसमें अभी वक्त है। कैटरीना और सैफ की फिल्म 'फैंटम' 28 अगस्त को रिलीज होगी।

'फैंटम' को कबीर खान ने निर्देशित किया है। ये फिल्म मुंबई हमलों के आरोपी हाफिज सईद को वापस भारत लाने या मार गिराने के मिशन को लेकर चलती है। जिसमें सैफ और कैटरीना इस मिशन को लेकर चलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed