फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   i am not afraid from religious leaders

कुर्बानी वाले बयान पर बोले अभिनेता इरफान, मैं धर्म के ठेकेदारों से नहीं डरता

Sat, 02 Jul 2016 02:45 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Sat, 02 Jul 2016 02:45 PM IST
विज्ञापन
i am not afraid from religious leaders

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान जानवरों की कुर्बानी को लेकर दिए अपने बयान पर कायम हैं। शुक्रवार को एक फेसबुक पोस्ट में इरफान खान ने लिखा, 'प्लीज भाइयों, जो मेरे बयान से दुखी हैं, या तो वो आत्मविश्लेषण के लिए तैयार नहीं है या नतीजे पर पहुंचने की जल्दी में हैं। मेरे लिए धर्म व्यक्तिगत आत्मविश्लेषण के बारे में है। ये करुणा, ज्ञान और संयम का स्रोत है न की कट्टरपंथ और रूढ़िवाद का।'

विज्ञापन


उन्होंने लिखा, 'मैं धर्मगुरुओं से नहीं डरता। खुदा का शुक्र है कि मैं ऐसे देश में नहीं रहता जहां धार्मिक ठेकेदारों का राज चलता हैा।' इरफान खान ने अपनी फिल्म मदारी के प्रोमोशन के दौरान कहा था, 'क़ुर्बानी का मतलब अपनी कोई प्यारी चीज क़ुर्बान करना होता है। ये नहीं कि बाजार से आप कोई दो बकरे खरीद लाएं और उनको कुर्बान कर दें।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा था, 'हमारी बहुत सी परंपराएं हैं, बहुत से त्यौहार हैं लेकिन हम त्यौहारों के असली मायने भूल गए हैं। मैं कहता हूँ कि हमें परंपराओं और त्यौहारों के मायने समझने होंगे और ये समझना होगा कि वो क्यों मनाए जाते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इरफान खान के बयान की कुछ लोगों ने आलोचना की थी

i am not afraid from religious leaders

इरफान खान के बयान की कुछ लोगों ने आलोचना की थी। लेकिन इरफान के ताजा पोस्ट पर उन्हें खूब समर्थन मिल रहा है। सोशल मीडिया पर उनका स्टेट्स भी पोस्ट किए जाने के आधे घंटे की भीतर ही चार सौ से ज्यादा बार शेयर किया गया।

पीयूष दीक्षित ने टिप्पणी की, 'ये सभी धर्मों के बारे में सही है, शायद ये धर्मों से आगे बढ़कर और भारतीय होकर सोचने का वक्त है। धर्म के नाम पर देश बर्बाद हो रहा है। 'वहीं अथर आलम ने लिखा, 'मैं आपका प्रशंसक हूँ लेकिन इस विषय पर आपको समझना होगा कि कुर्बानी कैसे शुरू हुई और कुर्बानी के बाद इस्लाम के अनुसार क्या किया जाना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed