‘ह्यूमन कोकेन’ का ट्रेलर रिलीज, रोंगटे खड़े कर देंगे सीन्स; जानिए कब रिलीज होगी फिल्म
Movie Human Cocaine Trailer: शुक्रवार को फिल्म ‘ह्यूमन कोकेन’ का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज हुआ। साथ ही मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट भी शेयर की है। जानिए, ट्रेलर क्यों चौंकाता है?
विस्तार
ड्रग्स रैकेट चलाने वालों की क्रूर दुनिया की झलक फिल्म ‘ह्यूमन कोकेन’ में देखने को मिली है। फिल्म के ट्रेलर में वॉयलेंस से भरे सीन्स हैं। खूंखार विलेन भी हैं। फिल्म अपनी कहानी के जरिए बहुत बड़ा मैसेज देने की कोशिश करती है। जानिए, कैसा है ‘ह्यूमन कोकेन’ का ट्रेलर।
ट्रेलर के सीन्स डराते हैं
फिल्म ‘ह्यूमन कोकेन’ की शुरुआत में एक कपल, अनजान जगह पर एक पार्सल देने पहुंचता है। लेकिन वह ड्रग्स रैकेट चलाने वालों के चुगल में फंस जाते हैं। उनके साथ बहुत ही क्रूर व्यवहार वे लोग करते हैं। ट्रेलर में खून से लथपथ लोग नजर आते हैं। बहुत ज्यादा वॉयलेंस दिखाया जाता है। क्या ये कपल, कोकेन रैकेट चलाने वालों से छुटकारा पाते हैं या नहीं, यही फिल्म की कहानी है।
विज्ञापन विज्ञापन
कब रिलीज होगी फिल्म
इस फिल्म में पुष्कर जाेग, जाकिर हुसैन, सिद्धांत कपूर अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म अगले साल 16 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।