फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Huma Qureshi says Bollywood actors including herself behave like influencers

Huma Qureshi: हुमा ने समझाया एक्टर और इंफ्लुएंसर के बीच का फर्क, बोलीं-दोनों हैं काफी अलग

Thu, 15 Dec 2022 09:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 15 Dec 2022 09:31 PM IST
सार

हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान हुमा ने कहा, 'मैं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नहीं हूं। मैं एक एक्टर हूं और मैं अभिनय करती हूं। पश्चिम में भी तमाम एक्टर्स होते हैं, लेकिन वे इन्फ्लुएंसर्स नहीं होते।'

विज्ञापन
Huma Qureshi says Bollywood actors including herself behave like influencers
हुमा कुरैशी - फोटो : instagram

विस्तार

अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने अपने अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। इस वर्ष उन्होंने 'महारानी 2' में अपने तीखे तेवरों से दर्शकों का खूब दिल जीता। इसके अलावा वह 'डबल एक्सएल' और 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' जैसे प्रोजेक्ट्स में भी नजर आईं। हाल ही में हुमा ने सोशल मीडिया के चलते एक्टर्स पर बढ़े दवाब पर बात की। उन्होंने कहा कि फॉलोअर्स के चलते स्टार्स पर अच्छे रोल्स का दवाब रहता है। वहीं कुछ एक्टर्स इन्फ्लुएंसर की तरह व्यवहार करते हैं, जबकि यह उनका काम नहीं है।

विज्ञापन


हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान हुमा ने कहा, 'मैं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नहीं हूं। मैं एक एक्टर हूं और मैं अभिनय करती हूं। पश्चिम में भी तमाम एक्टर्स होते हैं, लेकिन वे इन्फ्लुएंसर्स नहीं होते। मुझे माफ करिएगा, लेकिन हम में से तमाम लोग कभी कभी इंफ्लुएंसर की तरह व्यवहार करते हैं। इसमें मैं खुद को भी शामिल करती हूं। मेरा काम यह करना नहीं है। मेरा काम एक्टिंग करना है। दोनों में काफी बड़ा अंतर है, लेकिन मुझे लगता है कि यह बात काफी धुंधली हो गई है।'
विज्ञापन

Avatar The Way of Water Day 1: एडवांस बुकिंग में ही ‘दृश्यम 2’ से आगे निकली ‘अवतार 2’, बना दिया ये नया रिकॉर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन


हुमा ने आगे कहा, 'सोशल मीडिया पर आपके मिलियंस फॉलोअर्स हैं, इसका मतलब यह नहीं कि आप वह काम भी बखूबी कर सकते हैं या नहीं कर सकते हैं।' इस दौरान विद्या बालन ने भी हुमा का सपोर्ट किया। विद्या ने कहा कि अगर कोई फिल्म अच्छी है तो इसका सोशल मीडिया पर जिक्र करने की जरूरत नहीं, दर्शक इसे देखेंगे ही। और अगर फिल्म अच्छी नहीं है तो सोशल मीडिया नंबर भी इसमें कुछ नहीं कर सकेंगे।
Mahesh Bhatt: कोलकाता फेस्टिवल में राजनीतिक अशांति पर बोले मेहश भट्ट, किसी भी जाति और संस्कृति को..'

बता दें कि हुमा हाल ही में मोनिका ओ माय डार्लिंग में नजर आईं। हुमा के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह' पूजा मेरी जान' में नजर आएंगी। इसमें वह मृणाल ठाकुर, विक्रम सिंह और विजय राज के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। फिलहाल फिल्म के प्रोडक्शन का काम चालू है। 
Avatar- The Way Of Water: बॉलीवुड के दिग्गजों ने बांधे जेम्स कैमरून की तारीफों के पुल, साझा किए अनुभव

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed