{"_id":"6ae0763561224dc68307fc5a","slug":"shaan-dubai-concert-singer-paid-tribute-to-pop-legend-michael-jackson-2026-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शान: दुबई में दिखा गायक का अलग अंदाज, माइकल जैक्सन के गाने 'बिली जीन' पर किया मूनवॉक; वीडियो वायरल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
शान: दुबई में दिखा गायक का अलग अंदाज, माइकल जैक्सन के गाने 'बिली जीन' पर किया मूनवॉक; वीडियो वायरल
Tue, 27 Oct 2026 03:30 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Tue, 27 Oct 2026 03:30 PM IST
सार
- शान इन दिनों दुबई में अपने कॉन्सर्ट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।
- वहां से गायक के कई वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
- अपने कॉन्सर्ट के दौरान शान ने पॉप लीजेंड माइकल जैक्सन को ट्रिब्यूट दिया।
विज्ञापन
शान
- फोटो : इंस्टाग्राम @ singer_shaan
विस्तार
बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर शान अपनी सुरीली आवाज और रोमांटिक गानों के जरिए वर्षों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। हालांकि, हाल ही में उन्होंने अपने हुनर का ऐसा रूप दिखाया, जिसे देखकर उनके फैंस और अन्य लोग हैरान रह गए। दुबई में आयोजित अपने कॉन्सर्ट में शान ने पॉप संगीत के बादशाह माइकल जैक्सन को खास अंदाज में श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान उन्होंने माइकल जैक्सन के लोकप्रिय गाने गाने के साथ उनके मशहूर डांस मूव्स भी दोहराए। अब इस शानदार परफॉर्मेंस के वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स शान के इस नए अवतार की तारीफ करते हुए उन्हें पॉप स्टार बता रहे हैं।

Trending Videos
शान
- फोटो : इंस्टाग्राम @ singer_shaan
शान ने स्टेज पर दिखाया मूनवॉक का जलवा
दुबई के कोका-कोला एरिना में आयोजित 'ऑल ऑफ मी टूर' के दौरान शान ने यह खास प्रस्तुति दी। आमतौर पर अपनी मधुर आवाज और रोमांटिक नगमों के लिए पहचाने जाने वाले शान इस बार अलग ही अंदाज में नजर आए। गायक ने हिंदी गानों से हटकर अंग्रेजी पॉप म्यूजिक पर परफॉर्म किया। इस दौरान माइकल जैक्सन का सुपरहिट गाना 'बिली जीन' भी उनकी परफॉर्मेंस का हिस्सा रहा।
शान ने इस मशहूर गाने को अपनी आवाज में पेश करने के साथ ही माइकल जैक्सन के आइकॉनिक स्टेप्स भी करके दिखाए। स्टेज पर उनके शानदार फुटवर्क और मूनवॉक ने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। उनकी इस परफॉर्मेंस के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहे हैं। कई फैंस ने हैरानी जताते हुए कहा कि शान का ऐसा रूप उन्होंने पहले कभी नहीं देखा।

सिंगर शान
- फोटो : इंस्टाग्राम
फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन
शान के इस अनोखे अंदाज के वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक्स पर एक यूजर ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'इसे देखकर मैं सीधे अपने टीनएज के दिनों में पहुंच गई, जब मुझे शान पर बहुत बड़ा क्रश था और अब पता चला कि वह क्रश आज भी है।'
वहीं, दूसरे फैन ने शान की परफॉर्मेंस का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "शान को माइकल जैक्सन की तरह परफॉर्म करते देखना मेरी 2026 की उम्मीदों में बिल्कुल भी शामिल नहीं था, लेकिन अब ये भी देख लिया।"
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने शान के इस अंदाज की तुलना दूसरे मशहूर पॉप कलाकारों से भी की। एक यूजर ने लिखा, 'ओएमजी, मुझे तो सच में लगा कि ये ब्रूनो मार्स हैं। मैं इंतजार नहीं कर सकती कि काजी बिग बॉस के घर से बाहर आएं और परफॉर्म करें।' इसी बीच एक फैन ने शान और माइकल जैक्सन के नाम को मिलाकर उन्हें 'माइकल जैकशान' कह दिया।

Yooo this instantly transported me to my early teens when I had a raging crush on Shaan...turns out I still do! https://t.co/szodaR0GqM
— doom machalé (@thealterego4) October 26, 2026
शान
- फोटो : सोशल मीडिया
रोमांटिक गानों से बनाई अपनी खास पहचान
शान का असली नाम शांतनु मुखर्जी है और उनकी गिनती हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय प्लेबैक सिंगर्स में होती है। उन्होंने अपने करियर में कई यादगार गानों को आवाज दी है। इनमें 'तन्हा दिल', 'वो पहली बार', 'चांद सिफारिश', 'जब से तेरे नैना' और 'बहती हवा सा था वो' जैसे सुपरहिट गाने शामिल हैं।
शान ने अपने लंबे संगीत सफर में सिर्फ रोमांटिक गानों तक खुद को सीमित नहीं रखा। उन्होंने तेज रफ्तार बीट्स वाले गानों से लेकर पॉप म्यूजिक तक अलग-अलग तरह के संगीत में अपना टैलेंट दिखाया।