Huma Qureshi: अभिनेत्री से राइटर बनीं हुमा कुरैशी, जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में लॉन्च की पहली किताब 'जेबा'
Huma Qureshi: अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने अपनी अभिनय काबिलियत से खूब तारीफें बटोरी हैं। अब बतौर लेखक भी उन्होंने अपना सफर शुरु किया है। उन्होंने अपनी पहली किताब लॉन्च की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनय की दुनिया में अपनी प्रतिभा साबित करने के बाद हुमा कुरैशी ने अब लेखन की दुनिया में कदम रखा है। हाल ही में उन्होंने अपनी पहली किताब 'जेबा: एन एक्सीडेंटल सुपरहीरो' लॉन्च की है। हुमा ने जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में यह किताब रविवार को लॉन्च की। इस दौरान अभिनेत्री ने बतौर लेखक अपनी यात्रा पर भी बात की।
कोविड की वजह से ठप हुईं योजनाएं
हुमा कुरैशी ने अपनी किताब लिखने की यात्रा को लेकर कहा कि शुरुआती योजना कहानी को फिल्म में बदलने की थी, लेकिन कोविड-19 महामारी ने उन योजनाओं को रोक दिया। हुमा ने कहा, 'मैंने 2019 में किताब लिखना शुरू किया था। 10-20 पेज लिखने के बाद मैंने इसे कुछ लोगों को दिखाया और सभी ने कहा कि यह एक अच्छा आइडिया है। ईमानदारी से कहूं तो जब मैंने इसे लिखना शुरू किया था, तो मेरा आइडिया इस पर एक फिल्म या कोई टेलीविजन शो बनाने का था, इसलिए मैंने उसी तरह से यह काम किया। फिर कोविड महामारी आ गई, इसलिए जो भी योजनाएं थीं, वे सब ठप हो गईं'।
बोलीं- मैंने कई लोगों से लिखने को कहा
हुमा ने आगे कहा, 'फिर मैंने सोचना शुरू किया कि क्या मुझे इस पर एक स्क्रिप्ट लिखनी चाहिए या इसे एक ग्राफिक उपन्यास में बदलना चाहिए। मैंने इसे खुद लिखने के लिए काफी देरी की। मैंने कई लोगों से लिखने के लिए कहा, लेकिन वे सभी वापस आए और कहा कि आपको इसे लिखना होगा, क्योंकि केवल आप ही इसे लिख सकती हैं। और फिर मुझे लगभग दो साल लग गए और जो कुछ भी मैंने उस समय महसूस किया, मैं उसे किताब में बहुत ईमानदारी से पिरो पाई हूं।
यह खबर भी पढ़ें:
Chaavaa: संभाजी महाराज का किरदार निभाने में किसने की विक्की कौशल की मदद? बोले- 'ये किरदार नहीं दायित्व था'
'दो चीजें बहुत महत्वपूर्ण हैं'
हुमा कुरैशी ने राइटिंग को एक दिलचस्प अनुभव बताया। हुमा ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह एक भावनात्मक प्रक्रिया थी'। हुमा ने आगे कहा, 'मैं यह सलाह देती हूं कि अगर कोई किसी भी तरह की चिंता से जूझ रहा है, उसे लिखना चाहिए। यह किसी भी बात को पन्नों पर उतारने का एक शानदार तरीका है'। हुमा ने बताया कि उन्के फिल्मी करियर ने किताब को शेप देने में किस तरह मदद की? हुमा के मुताबिक, 'मुझे लगता है कि किसी भी कलाकार के जीवन में दो चीजें बहुत महत्वपूर्ण होती हैं- सफलता और असफलता। सफलता से व्यक्ति बहुत कम सीखता है और असफलता से बहुत कुछ सीखता है। मुझे लगता है कि फिल्म इंडस्ट्री के पिछले दस साल मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण रहे हैं। आप लोगों ने मेरी सफलता देखी है। मेरे अच्छे और बुरे दिन देखे हैं। हिट-फ्लॉप और सब कुछ। ये चीजें आपको सीखने में मदद करती हैं। मैंने किताब में भी ये सारी चीजें लिखने की पूरी कोशिश की है'।
यह खबर भी पढ़ें:
Anurag Basu: 'कोरियन सिनेमा के पास वैश्विक दर्शक हैं, हमारी फिल्में सिर्फ भारतीय देखते हैं', बोले निर्माता अनुराग बसु