फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anurag Basu opened up on lack of global audience for mainstream Indian films says We have a long way to go

Anurag Basu: 'कोरियन सिनेमा के पास वैश्विक दर्शक हैं, हमारी फिल्में सिर्फ भारतीय देखते हैं', बोले अनुराग बसु

Sun, 02 Feb 2025 11:48 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 02 Feb 2025 11:48 PM IST
सार

Anurag Basu: फिल्म निर्माता अनुराग बसु हाल ही में वैश्विक दर्शकों के मामले कोरियन सिनेमा और भारतीय सिनेमा की तुलना करते नजर आए। उन्होंने कहा कि ग्लोबल ऑडियंस के मामले में अभी हमें लंबी दूरी तय करनी है।

विज्ञापन
Anurag Basu opened up on lack of global audience for mainstream Indian films says We have a long way to go
अनुराग बसु - फोटो : एएनआई

विस्तार

फिल्म निर्माता अनुराग बसु हाल ही में बॉलीवुड फिल्मों के ग्लोबल ऑडियंस की कमी पर बात करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने हिंदी फिल्मों की तुलना कोरियाई फिल्म इंडस्ट्री से की। अनुराग बसु ने कहा कि इस मामले में भारतीय सिनेमा को अभी लंबा रास्ता तय करना है। अनुराग बसु फिलहाल फिल्म 'आशिकी 3' के प्री-प्रोडक्शन में व्यस्त हैं। उन्होंने वैश्विक सिनेमाई परिदृश्य में बॉलीवुड की वर्तमान स्थिति पर बात की।

विज्ञापन

बोले- तरक्की की है, लेकिन अभी और दूर जाना है
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में अनुराग बसु ने कहा, 'ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' और 'अनुजा' जैसी फिल्मों के लिए खूब तारीफ मिलने के बावजूद लगता है कि अभी ग्लोबल स्टेज पर बहुत कुछ हासिल करना बाकी है। मुझे लगता है कि मुख्यधारा का भारतीय सिनेमा मुख्य रूप से भारतीय प्रवासियों और दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इंडस्ट्री ने तरक्की की है, लेकिन अभी और दूर जाना है'।

यह खबर भी पढ़ें:
Rupali Ganguly: टीवी की अनुपमा ने संट पर मनाई वसंत पंचमी, पीले कपड़ों में नजर आई पूरी कास्ट, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

'वैश्विक दर्शकों के मामले में हम पीछे हैं'
एएनआई से बातचीत में अनुराग बसु ने कहा, 'मुझे लगता है कि वर्ल्ड सिनेमा हमारी फिल्मों पर ध्यान दे रहा है। लेकिन यह भी लगता है कि हमें अभी लंबा रास्ता तय करना है, क्योंकि मुख्यधारा का सिनेमा अभी भी भारतीय प्रवासियों और भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखता है। हम अभी भी वैश्विक दर्शक पाने में बहुत पीछे हैं। हमें वैश्विक स्तर पर केवल भारतीय दर्शक मिलते हैं। इस मामले में भी आगे बढ़ना है'। इस दौरान उन्होंने कोरियन इंडस्ट्री से भारतीय इंडस्ट्री की तुलना भी की।

यह खबर भी पढ़ें:
Deva Opening Weekend: करियर में 14 साल पीछे खिसके शाहिद कपूर, ‘मौसम’ से भी कम रहा ‘देवा’ का वीकएंड कलेक्शन

विज्ञापन

कब शुरू करेंगे 'आशिकी 3' की शूटिंग?
अनुराग बसु ने कहा, 'हम केवल भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखते हैं। हम कोरियाई फिल्म उद्योग जितने ही युवा हैं, लेकिन उनके पास वैश्विक दर्शक हैं। लोग उनकी फिल्में देखते हैं, हम उनकी फिल्में देखते हैं। हमारी फिल्में केवल भारतीय ही देखते हैं। बहुत कम लोग हैं जो सिनेमा के प्रति जुनूनी हैं। हम वैश्विक स्तर पर दर्शकों को ध्यान में नहीं रखते। हम केवल शुक्रवार, शनिवार और रविवार, सप्ताहांत, 100 करोड़, 500 करोड़, बस वहीं तक की परवाह करते हैं'। अनुराग बसु ने कार्तिक आर्यन अभिनीत 'आशिकी 3' पर भी अपडेट शेयर किया। उन्होंने कहा, 'हमने अभी तक शूटिंग शुरू नहीं की है। हम अगले महीने शूटिंग शुरू करेंगे।'

यह खबर भी पढ़ें:
Chaavaa: संभाजी महाराज का किरदार निभाने में किसने की विक्की कौशल की मदद? बोले- 'ये किरदार नहीं दायित्व था'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed