Cannes: कान फेस्टिवल से सामने आया हुमा कुरैशी का आखिरी लुक, रूमर्ड बॉयफ्रेंड हुए फिदा; देखें दिलकश तस्वीरें
Huma Qureshi Cannes Film Festival 2026 Look: हुमा कुरैशी बीते दिनों कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंची थीं। इस इवेंट से उन्होंने अपना आखिरी लुक शेयर किया है। इस गाउन लुक पर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड रचित सिंह भी फिदा हो गए।
विस्तार
हुमा कुरैशी कान फिल्म फेस्टिवल में साड़ी से लेकर गाउन लुक तक में दिखीं, इन सभी ड्रेसेस के जरिए उन्होंने खूब चर्चा बटोरी है। सोमवार देर रात एक वेलवेट हाई-नेक हॉल्टर स्टाइल गाउन में वह नजर आईं। इस गाउन लुक ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं।
हुमा कुरैशी ने ब्लैक वेलवेट गाउन कान फिल्म फेस्टिवल के इवेंट में पहना था। इस हाई नेक हॉल्टर स्टाइल बॉडी हगिंग गाउन में उन्होंने कई दिलकश तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं।
इन तस्वीरों पर हुमा कुरैशी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड रचित सिंह और सबा पटौदी ने रिएक्शन दिया है। रचित ने फायर इमोजी शेयर करते हुए हुमा के लुक की तारीफ की है।
हुमा कुरैशी ने इन तस्वीरों को साझा करने के साथ एक कैप्शन भी अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ लिखा है। वह लिखती हैं, ‘मेरे लिए एक मॉडर्न भारतीय महिला होने का मतलब परफेक्शन नहीं है। इसका मतलब है कि अपनी कहानी खुद लिखना।’
वह पोस्ट में आगे कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने का अनुभव साझा करते हुए लिखती हैं, ‘रेड कारपेट पर इस अहसास के साथ चलना कि आप यहां इत्तेफाक से नहीं पहुंची हूं। सच में बहुत ही अच्छा और सच्चा अहसास होता है। यह एक यादगार अनुभव बन जाता है। अगली बार तक के लिए अलविदा कान फिल्म फेस्टिवल।’