फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hum Do Humare Baarah film poster accused of targeting a particular community director kamal chandra clarified

Hum Do Humare Baarah: फिल्म के पोस्टर पर लगा समुदाय विशेष को टारगेट करने का आरोप, निर्देशक ने दी सफाई

Mon, 08 Aug 2022 05:21 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 08 Aug 2022 05:21 PM IST
सार

देशभर में बीते कई दिनों से लगातार फिल्मों और उनके पोस्टर्स को लेकर विरोध देखने को मिल रहा है। पिछले महीने सामने आए फिल्म काली के पोस्टर को लेकर हुए भारी विरोध के बाद हाल ही में फिल्म मासूम सवाल के पोस्टर पर भी विवाद देखने को मिला था।

विज्ञापन
Hum Do Humare Baarah film poster accused of targeting a particular community director kamal chandra clarified
हम दो हमारे बारह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देशभर में बीते कई दिनों से लगातार फिल्मों और उनके पोस्टर्स को लेकर विरोध देखने को मिल रहा है। पिछले महीने सामने आए फिल्म काली के पोस्टर को लेकर हुए भारी विरोध के बाद हाल ही में फिल्म मासूम सवाल के पोस्टर पर भी विवाद देखने को मिला था। इसी बीच अब एक और फिल्म के पोस्टर को लेकर बवाल सामने आया है। हाल ही में फिल्म 'हम दो हमारे बारह' का पोस्टर सामने आया है। फिल्म का यह पोस्टर रिलीज होने के बाद से ही यह विवादों में घिर गया है। 

विज्ञापन

दरअसल, पोस्टर देखने के बाद सोशल मीडिया पर यह सवाल उठ रहे हैं कि सेंसर बोर्ड और फिल्म के मेकर्स ने इस फिल्म को किस उद्देश्य से बनाया है। ऐसे में अब फिल्म पर उठ रहे सवालों पर फिल्म मेकर कमल चंद्रा और फिल्म के मुख्य किरदार निभाने वाले अन्नू कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। फिल्म के निर्देशक ने इस बारे में एक वेबसाइट से बात करते हुए कहा कि हमारी फिल्म हम दो हमारे बारह का पोस्टर बिल्कुल भी आपत्तिजनक नहीं है। बस इसे सही तरीके से देखने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि हमारा यकीन माने कि हमने फिल्म के जरिए किसी भी समुदाय पर निशाना नहीं साधा है। फिल्म देखने के बाद लोग खुश होंगे, क्योंकि इस समय बढ़ती जनसंख्या देश के लिए सबसे बड़ी समस्या है। हम इस फिल्म के बिना किसी भी भावनाएं आहत किए बना रहे हैं।  उन्होंने कहा कि फिल्म का पोस्टर देख लोगों को आज लग रहा है कि हम किसी को टारगेट कर रहे हैं।  लेकिन ऐसा नहीं है, मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि इस तरह के मुद्दे ना बनाएं। 

विज्ञापन

डायरेक्टर ने आगे कहा कि यह फिल्म एक जरूरी विषय पर आधारित है। फिल्म के जरिए  एक महत्वपूर्ण विषय को दर्शाने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि "जनसंख्या विस्फोट बीते लंबे समय से हमारे देश में सबसे बड़ा मुद्दा है। इसलिए जब तक हम इस बारे में गंभीरता से नहीं सोचेंगे, हमारा देश विकास नहीं कर पाएगा। मैं आप सभी से इस फिल्म और इसके पोस्टर को सही दिशा में देखने का आग्रह करता हूं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed