फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hum Dil De Chuke Sanam actor Vikram Gokhale passes away

Vikram Gokhale Death: दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का निधन, पुणे के अस्पताल में ली अंतिम सांस

Sat, 26 Nov 2022 02:59 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 26 Nov 2022 02:59 PM IST
सार

विक्रम गोखले पिछले कुछ दिनों से पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती थे। अभिनेता की तबीयत लगातार नाजुक बनी हुई थी और वह वेंटिलेटर पर थे।

विज्ञापन
Hum Dil De Chuke Sanam actor Vikram Gokhale passes away
विक्रम गोखले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिनेमा जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। बॉलीवुड और टीवी में काम करने वाले दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले इस दुनिया में नहीं रहे। विक्रम बीते काफी समय से अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। बता दें कि विक्रम गोखले पिछले कुछ दिनों से पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती थे। अभिनेता की तबीयत लगातार नाजुक बनी हुई थी और वह वेंटिलेटर पर थे। लेकिन अब उनके निधन की खबर ने हर किसी को मायूस कर दिया है।  

विज्ञापन

फिल्मी परिवार में हुआ जन्म
विक्रम गोखले का जन्म फिल्मी परिवार में हुआ। परिवार में अभिनय की शुरुआत उनकी परदादी से हुई थी। विक्रम गोखले की परदादी दुर्गाबाई कामत इंडियन स्क्रीन की पहली फीमेल एक्टर थीं। उनकी दादी कमलाबाई गोखले इंडियन सिनेमा की पहली फीमेल चाइल्ट आर्टिस्ट के तौर पर काम कर चुकी थीं और उनके पिता चंद्रकांत गोखले भी मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता थे। परिवार की राह पर चलते हुए विक्रम भी सिनेमा से जुड़ गए। हालांकि, उनका नाम थिएटर से भी हमेशा जुड़ा रहा। उनकी पहली फिल्म 'परवाना' साल 1970 में रिलीज हुई थी। इसके बाद वह कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन फिल्मों में किया काम
विकम गोखले ने कई मराठी और बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया था। उन्हें 1990 में आई अमिताभ बच्चन की 'अग्निपथ' और संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' (1999) में ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता की भूमिका में देखा गया था। इसके अलावा अभिनेता ने 'भूल भुलैया', 'दिल से', 'दे दना दन', 'हिचकी', 'निकम्मा' और 'मिशन मंगल' जैसी बॉलीवुड की हिट फिल्मों में भी अभिनय किया था।

विज्ञापन

टीवी में भी निभाईं अहम भूमिकाएं
वहीं, उनके टीवी करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 'उड़ान', 'इंद्रधनुष', 'क्षितिज ये नहीं', 'संजीवनी', 'जीवन साथी', 'सिंहासन', 'मेरा नाम करेगी रोशन', शिव महापुराण और अवरोध: में काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed