फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   hritik roshan use unique perfume for super 30 role like ranbir kapoor

रणबीर कपूर की राह चले ऋतिक रोशन, 'सुपर 30' के रोल के लिए चुना एक खास परफ्यूम

Sat, 16 Mar 2019 09:54 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sat, 16 Mar 2019 09:54 AM IST
विज्ञापन
hritik roshan use unique perfume for super 30 role like ranbir kapoor
hritik roshan
हिंदी सिनेमा के नंबर वन स्टार रणबीर कपूर की एक खास आदत रही है और वह है अपने हर किरदार के लिए एक अलग परफ्यूम का इस्तेमाल करना। वह कहते हैं, ‘इससे मुझे अपने किरदार की रूह के करीब बने रहने में मदद मिलती है। हर फिल्म की शूटिंग के लिए मैं अलग परफ्यूम इस्तेमाल करता हूं और शूटिंग खत्म होते ही इसका इस्तेमाल छोड़ देता हूं।’
विज्ञापन


रणबीर कपूर की इसी आदत को अब अपना रहे हैं हिंदी सिनेमा के डांसिंग स्टार ऋतिक रोशन। ऋतिक की अगली फिल्म सुपर 30 करीब करीब पूरी हो चुकी है। इसका पोस्ट प्रोडक्शन भी खत्म होने वाला है। 26 जुलाई को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में ऋतिक ने अपने किरदार में रचने बसने के लिए एक खास परफ्यूम का इस्तेमाल किया है। 
विज्ञापन


ऋतिक को उनकी पहली फिल्म 'कहो ना प्यार है' और उससे पहले उनके कैमरे के पीछे के दिनों से जानते रहे लोगों का कहना है कि ऋतिक परफ्यूम के शौकीन रहे हैं लेकिन किसी किरदार के लिए खास परफ्यूम का इस्तेमाल करने की उनकी ये आदत निराली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋतिक इस फिल्म में बिहार के मशहूर कोचिंग गुरु आनंद कुमार के किरदार में नजर आएंगे। आनंद के 'सुपर 30' कॉनसेप्ट पर बनी इस फिल्म में ऋतिक के साथ मृणाल ठाकुर, अमित साध और नंदीश संधू की भी खास भूमिकाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed