फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   hrithik roshan quit from shuddhi film

करीना के चलते ऋतिक ने छोड़ी 'शुद्घि'

Mon, 10 Feb 2014 04:16 PM IST
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो Updated Mon, 10 Feb 2014 04:16 PM IST
विज्ञापन
hrithik roshan quit from shuddhi film

ऋतिक रोशन ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया है। उन्होंने करण जौहर की फिल्म छोड़ दी है।

विज्ञापन


ऋतिक रोशन ने करण जौहर की फिल्म 'शुद्धि' में काम करने से मना कर दिया है। इसके पीछे ऋतिक ने व्यक्गित कारण बताए हैं।

करण जौहर ऋतिक रोशन को लेकर 'शुद्धि' नाम की एक फिल्म बनाने वाले थे। इस फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा करने वाले थे। करण मल्होत्रा ने इसके पहले  'अग्निपथ' का निर्देशन कर चुके हैं।

इस फिल्म में ऋतिक ने मुख्य भूमिका निभाई थी। अब अचानक ही ऋतिक ने एक बड़ा फैसला लिया है। ऋतिक ने कहा कि मैं अब 'शुद्धि' का हिस्सा नही हूं।

मैं दोनों करण जौहर और करण मेल्होत्रा को शुभकामनाएं देता हूं। 'शुद्धि' मील का पत्थर साबित होगी।

ऐसा कहा जा रहा है कि ऋतिक ने करीना कपूर की वजह से शुद्घि फिल्म छोड़ी है। ऋतिक और करीना ने कभी खुशी कभी गम के बाद किसी फिल्म में काम नहीं किया था।

ऋतिक के इस फिल्म को छोड़ने की एक और वजह बताई जा रही है। यह वजह फिल्म में शुरु होने में होने वाली देरी है।

इससे पहले करीना कपूर शूटिंग शुरू होने में देरी को लेकर नाराजगी जता चुकी थीं। तब करन ने उन्हें बाहर कर दिया था। देरी के कारण ऋतिक खुद अलग हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि करन फिल्म बनाने पर अड़े हैं। वह अब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को लेकर ‘शुद्धि’ बनाएंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed