{"_id":"61fe2d22d3deb4372c2b146b","slug":"hrithik-roshan-holds-rumored-girlfriend-saba-azad-s-hand-as-they-head-out-for-dinner","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hrithik Roshan Saba Azad: फिर साथ नजर आये ऋतिक रोशन- सबा आजाद, वीडियो में हाथ थामते दिखे अभिनेता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Hrithik Roshan Saba Azad: फिर साथ नजर आये ऋतिक रोशन- सबा आजाद, वीडियो में हाथ थामते दिखे अभिनेता
Sat, 05 Feb 2022 01:29 PM IST
ललित फुलारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 05 Feb 2022 01:29 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेत्रा ऋतिक रोशन और उनकी कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद इनदिनों सुर्खियों में हैं। ऋतिक रोशन और सबा अक्सर एक-दूसरे के साथ दिखाई देते हैं। अब फिर से अभिनेत्री एवं संगीतकार सबा आजाद एक्टर ऋतिक रोशन के साथ दिखाई दी हैं।
विज्ञापन
ऋतिक रोशन
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्रा ऋतिक रोशन और उनकी कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद इनदिनों सुर्खियों में हैं। ऋतिक रोशन और सबा अक्सर एक-दूसरे के साथ दिखाई देते हैं। अब फिर से अभिनेत्री एवं संगीतकार सबा आजाद एक्टर ऋतिक रोशन के साथ दिखाई दी हैं। शुक्रवार को दोनों को मुंबई के एक रेस्तरां से बाहर निकलते वक्त स्पॉट किया गया है। सबा और ऋतिक रात के खाने के लिए निकले थे और जब वे अपनी कार से जा रहे थे तो पैपराजी द्वारा उनकी तस्वीरें खींची जा रही थीं। कैमरे में ऋतिक रोशन को सबा आजाद का हाथ पकड़ते हुए देखा गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पहले भी सबा आजाद और ऋतिक रोशन एक साथ स्पॉट हुए थे। उस वक्त भी वह डिनर के वक्त स्पॉट हुए थे और उसके बाद उनके रिलेशनशिप की अफवाहों ने जोड़ पकड़ लिया था। यह भी कहा जा रहा था कि सबा आजाद और ऋतिक एक-दूसरे के साथ डेट कर रहे हैं। हालांकि, अभी दोनों में से किसी ने भी इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। सबा आजाद अब पीच टॉप और बैगी जींस पहने हुए और बाले खोले हुए ऋतिक रोशन के साथ दिखी हैं। इस दौरान ऋतिक ने चेक शर्ट और टोपी के साथ सफेद टी और बेज रंग की पैंट पहनी हुई थी। रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए सबा और ऋतिक का एक वीडियो विरल भयानी ने शेयर किया है। जिस पर जमकर कमेंट आ रहे हैं। यूजर्स पूछ रहे हैं "क्या वे डेटिंग कर रहे हैं?" एक प्रशंसक ने पूछा "नई प्रेमिका?"
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
पिछले महीने दोनों एक साथ ऋतिक की बहन सुनैना के 50वें बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंचे थे। गौरतलब है कि ऋतिक अपनी अगली फिल्म 'विक्रम वेधा' पर काम कर रहे हैं। फिल्म में वह एक गैंगस्टर वेधा की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि सैफ अली खान एक पुलिस अधिकारी विक्रम की भूमिका में दिखेंगे। वह दीपिका पादुकोण के साथ 'फाइटर' में भी नजर आएंगे।