{"_id":"9abce9919d0a8fb18067cfddd36e4c9d","slug":"hrithik-returns-back-with-faimly","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के लिए एक साथ होंगे ऋतिक और सुजैन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बच्चों के लिए एक साथ होंगे ऋतिक और सुजैन
अमर उजाला दिल्ली
Updated Sat, 01 Feb 2014 11:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋतिक रोशन और सुजैन खान क्या अपने बच्चे के लिए एक बार फिर साथ होंगे। ऋतिक शिमला से लौट रहे हैं।
विज्ञापन
पिछले साल दिसंबर में ऋतिक रोशन का सुजैन खान के साथ तलाक हो गया था। इसके बाद वह किसी भी कार्यक्रम और किसी भी रूप में एक-दूसरे के सामने नहीं पड़े।
अब वह अपने बच्चों के लिए एक साथ दिख सकते हैं। मौका होगा ऋतिक-सुजैन के बच्चे के स्पोर्ट्स डे का।
इसी महीने स्कूल में होने वाले एक कार्यक्रम के लिए ऋतिक और सुजैन दोनों ही एक साथ यहां पहुंच सकते हैं।
सूत्रों के अनुसार ऋतिक इन दिनों शिमला में हैं। वह भी अपने शेड्यूल से छुट्टियां लेकर यहां आ सकते हैं।
अलगाव के बाद यह पहला मौका होगा जब ऋतिक और सुजैन एक साथ नजर आएंगे।