फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   hrithik and sussanne child loss game

बेटे की लड़ाई हार गए ऋतिक और सुजैन

Tue, 04 Feb 2014 03:17 PM IST
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो Updated Tue, 04 Feb 2014 03:17 PM IST
विज्ञापन
hrithik and sussanne child loss game
ऋतिक रोशन और सुजैन खान इस बार सुजैन खान के करीबी अर्जुन रामपाल से हार गए हैं।
विज्ञापन


यह तो पता नहीं कि इससे पहले ऋतिक रोशन किसी रेस में हारे या नहीं, लेकिन शनिवार को उन्हें अपने बच्चों के स्कूल में जो हार मिली वह जरूर कचोट रही होगी।

असल में ऋतिक को यहां अर्जुन रामपाल से हार का सामना करना पड़ा। उल्लेखनीय है कि पत्नी सुजैन से अलगाव के बाद ऋतिक के अर्जुन से रिश्ते तनावपूर्ण हैं। सुजैन के ऋतिक से अलग होने का कारण कुछ खबरों में अर्जुन को बताया गया था।

असल में दोनों के बच्चे एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। शनिवार को स्कूल के एक रंगारंग कार्यक्रम में बच्चों के पिताओं को रेस लगानी पड़ी। इस रेस में स्कूल के तमाम बच्चों के पिता उतरे। उनमें ऋतिक और अर्जुन पर सबकी नजरें थीं।
विज्ञापन


उम्मीद तो यह थी कि कृष जैसा सुपर हीरो रा.वन के खलनायक को पछाड़ देगा। लेकिन हुआ उल्टा। सब देखते रह गए। वैसे दोनों ही ऐक्टरों ने अपनी भावनाओं को छुपा कर रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि कुछ लोगों का कहना था कि सबके सामने अर्जुन से हार जाना ऋतिक को सचमुच बहुत बुरा लगा होगा क्योंकि यह तो जले पर नमक छिड़कने के जैसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed