फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Home minister Amit Shah praises Kantara says he got to know about the culture of Dakshina Kannada district

Kantara: गृह मंत्री अमित शाह ने की 'कांतारा' की तारीफ, बोले- फिल्म से दक्षिण की संस्कृति जानने को मिली

Sun, 12 Feb 2023 12:20 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 12 Feb 2023 12:20 PM IST
सार

गृह मंत्री अमित शाह हाल ही में एक चुनावी सभा के दौरान फिल्म 'कांतारा' का जिक्र करते नजर आए।

विज्ञापन
Home minister Amit Shah praises Kantara says he got to know about the culture of Dakshina Kannada district
अमित शाह-कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' को दर्शकों का खूब प्यार मिला। हर किसी ने फिल्म की तारीफ की। अब इस फिल्म के बारे में गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी राय दी है। उन्होंने 'कांतारा' की तारीफ की है। अमित शाह ने कहा है कि फिल्म 'कांतारा' देखने के बाद उन्हें दक्षिण कन्नड़ जिले की संस्कृति के बारे में पता चला। बता दें की हाल ही में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने इस बात का जिक्र किया।

विज्ञापन

Turkey-Syria Earthquake: भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए आगे आईं एंजेलिना जोली, तस्वीरें शेयर कर लोगों से की अपील
विज्ञापन


बता दें कि कर्नाटक में होने वाले विधानसभ चुनाव 2023 के मद्देनजर शनिवार को अमित शाह दक्षिण कन्नड़ जिले के पुत्तूर में एक चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे, जहां उन्होंने ऋषभ शेट्टी अभिनीत 'कांतारा' का जिक्र किया। अमित शाह ने कहा, 'धार्मिक परंपराएं, सांस्कृतिक परंपराएं दक्षिणी कन्नड़ जिले के अंदर पाई जाती हैं। अभी-अभी मैंने 'कांतारा' देखी है। यह फिल्म देखने के बाद मुझे मालूम चला कि प्रदेश कितनी समृद्ध परंपराओं का है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें कि फिल्म 'कांतारा' बीते वर्ष सितंबर में रिलीज हुई। यह 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म में अभिनय करने के साथ-साथ इस फिल्म के निर्देशन की कमान भी ऋषभ शेट्टी ने ही संभाली। इस फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराए थे। महज 16 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई की।
Pran: हिंदी फिल्मों के सबसे खतरनाक खलनायक थे प्राण, इस 'विलेन' से दुनिया ने किया प्यार

बता दें कि जल्द ही 'कांतारा 2' भी दर्शकों के बीच आएगी। इस फिल्म को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। मेकर्स ने कुछ वक्त पहले ही 'कांतार 2' का एलान किया। तब से फैंस के बीच इस फिल्म के प्रति बेकरारी बढ़ गई है। ऋषभ शेट्टी भी एक इंटरव्यू के दौरान कह चुके हैं कि 'इस फिल्म का प्रीक्वल बनेगा'। 'कांतारा 2' में पहले पार्ट के पहले की कहानी दिखाई जाएगी।' बता दें कि 'कांतारा 2' 2024 में रिलीज हो सकती है।
Shah Rukh Khan: जब किंग खान ने गौरी को सिखाया एक्सरसाइज करना, मुंबई की सड़कों पर निकले अकेले, वायरल हुआ वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed