फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pathaan Shah Rukh Khan taught Gauri Khan how to exercise and drive on the streets of Mumbai video goes viral

Shah Rukh Khan: जब किंग खान ने गौरी को सिखाया एक्सरसाइज करना, मुंबई की सड़कों पर निकले अकेले, वायरल हुआ वीडियो

Sun, 12 Feb 2023 12:23 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 12 Feb 2023 12:23 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर वायरल होता यह वीडियो काफी पुराना है, जिसमें शाहरुख गौरी खान के साथ भी नजर आ रहे हैं और अपने फैंस से भी मिल रहे हैं। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Pathaan Shah Rukh Khan taught Gauri Khan how to exercise and drive on the streets of Mumbai video goes viral
शाहरुख खान, गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'पठान' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, तो कमाई के मामले में यह कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। इस सबके बीच शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह गौरी खान को एक्सरसाइज करना सीखा रहे हैं। इसके अलावा वह मुंबई की सड़कों पर अकेले कार चला रहे हैं और फैंस के साथ बात भी कर हैं। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल होता यह वीडियो 1990 के दशक का है, जिसकी शुरुआत शाहरुख खान के छत पर खड़े होकर फैंस के अभिवादन से शुरू होती है। इसके बाद वह गौरी खान को एक्सरसाइज करना सिखाते हैं। फिर वह अपने डॉग के साथ मस्ती करते भी नजर आते हैं। इसके अलावा वीडियो में उनकी 1994 में आई फिल्म कभी हां कभी ना का पोस्टर भी दिखाई देता है।

Rakhi Sawant-Adil Durrani: राखी के पति आदिल पर ईरानी स्टूडेंट ने लगाया रेप का आरोप, मैसूर में दर्ज हुई FIR

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वीडियो में आगे शाहरुख खान अकेले ही मुंबई की सड़कों पर कार चलाते नजर आते हैं, जहां फैंस उन्हें घेर लेते हैं। वह अपने फैंस से हाथ मिलाते हैं और फिर पूछते हैं, फिल्म देखना है? और कार में म्यूजिक ऑन कर लेते हैं। फैंस अभिनेता से कुछ सवाल करते हैं तो वह कहते हैं, 'थोड़ी देर में आएगा, 9 बजे, 9 बजे... आके बेटा। शुक्रिया, आराम से आराम से यार...लगेगा। चलो...चलो अभी आता है।' इसके बाद किंग खान वहां से चले जाते हैं। कुछ देर बाद एक जगह कार रोककर एक बच्ची से पूछते हैं, 'तुम मेरी फिल्म देखना चाहोगी या उसमें एक्टिंग करना चाहोगी?' इस पर बच्ची कहती है कि वो उनके साथ एक्टिंग करना चाहती है। इस वीडियो के साथ लिखा है, 'किंग फॉर अ रिजन'।

Rashmika Mandanna: रश्मिका ने अलग-अलग शहरों में खरीद लिए पांच आलीशान फ्लैट? जानिए क्या है इसके पीछे की सच्चाई

View this post on Instagram

A post shared by Rarephotoclub 📷📷 (@rarephotoclub)

विज्ञापन

शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'पठान' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। इस फिल्म में वह दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ नजर आए हैं। वहीं, इसके बाद वह एटली की 'जवान' में नयनतारा के साथ दिखाई देंगी और राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में तापसी पन्नू के साथ उनकी जोड़ी बनेगी। चार साल बाद हुई शाहरुख खान की वापसी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं और अब उनकी अगली दोनों फिल्मों का भी उन्हें बेसब्री से इंतजार है।

Urvashi Rautela: क्या सच में 'कांतारा 2' का हिस्सा बनेंगी उर्वशी रौतेला? जानें वायरल तस्वीर की हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed