प्रियंका को एकटक देखता रहा हॉलीवुड स्टार, वायरल हो गई तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने ग्लैमरस लुक के कारण अक्सर सुर्खियों में रहने वालीं बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के सौंदर्य का जादू विदेशों में भी बरकरार है। उनके आकर्षक व्यक्तित्व का जलवा यह है कि बड़े-बड़े दिग्गज भी उन्हें एकटक निहारते रह जाते हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका की एक ऐसी ही तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें कुर्सी पर बैठे हॉलीवुड स्टार ह्यू जैकमैन प्रियंका से अपनी नजरें ही नहीं हटा पा रहे हैं।
प्रियंका की इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है। दरअसल हाल ही में प्रियंका चोपड़ा गोल्डन हार्ट अवॉर्ड्स 2018 में शरीक हुई थीं। इस अवॉर्ड समारोह में ह्यू जैकमैन अपनी पत्नी के साथ शामिल हुए थे। इस दौरान प्रियंका की एक तस्वीर ली गई, जिसमें कुर्सी पर बैठे एक्टर जैकमैन प्रियंका को एकटक देखते हुए नजर आ रहे हैं। बताते चलें कि प्रियंका और निक जोंस की शादी की डेट को लेकर स्थिति अभी पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है।
काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा फिल्म भारत के जरिए लंबे वक्त बाद बॉलीवुड में एंट्री लेने जा रही थीं, लेकिन कुछ निजी कारणों से वह इस फिल्म में काम करने से इनकार कर चुकी हैं। फिलहाल वह ‘द स्काई पिंक’ की शूटिंग में बिजी हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी दोस्त मेगन मार्कल को तहेदिल से शुभकामनाएं दी हैं। प्रियंका ने कहा, ‘मैं मेगन की गर्भावस्था को लेकर उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि डचेस ऑफ ससेक्स के जीवन का यह नया चरण भी बेहतरीन होगा।’
प्रियंका चोपड़ा ने जेबीएल फेस्ट में पीपुल्स मैगजीन को बताया कि वह मेगन को एक दोस्त के रूप में यह बधाई देना चाहती हैं। मई में प्रिंस हैरी और मेगन की शादी में शरीक हो चुकीं प्रियंका ने कहा, ‘यह हर महिला के जीवन का नया चरण होता है। मुझे उम्मीद है कि उनके लिए यह नया दौर भी उतना ही बेहतरीन होगा, जितना की वह चाहती होंगी।’