अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना के घर नन्हा मेहमान आ चुका है। उन्होंने बेबी बॉय को जन्म दिया है। वह बॉयफ्रेंड रॉकी के बच्चे की मां बनी हैं। टीएमजेड के मुताबिक, बच्चे का जन्म 13 मई को लॉस ऐंजलिस में हुआ है। सूत्र ने बताया कि रिहाना बिलकुल स्वस्थ हैं और अपने बेटे के साथ घर पर ही आराम कर रही हैं। ये खुशखबरी जानने के बाद फैंस और दोस्त व करीबी लोग बेहद खुश हैं। लोग कपल को एक के बाद एक बधाई दे रहे हैं।
Good News: अमेरिकन पॉप सिंगर रिहाना ने दिया बेटे को जन्म, बॉयफ्रेंड रॉकी के बच्चे की बनीं मां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Fri, 20 May 2022 10:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन