कान फिल्म फेस्टिवल 2022 के शानदार आगाज के बाद धीरे-धीरे यह फेस्टिवल अब धीरे- धीरे परवान चढ़ रहा है। सिनेमा जगत की हसीनाओं के ग्लैमरस लुक से कान का तापमान बढ़ता नजर आ रहा है। देश-विदेश की हसीनाओं के बीच हमारी भारतीय हसीनाएं अपने हॉट और ग्लैमरस अंदाज से मेजर फैशन गोल्स सेट कर रही हैं। पहले दिन रेड कारपेट पर जलवा बिखरने के बाद भी भारतीय हसीनाओं की चमक फेस्टिवल के दूसरे दिन भी फीकी नहीं पड़ी। जहां पहले दिन दीपिका का लुक चर्चाओं में रहा तो वहीं दूसरे दिन ऐश्वर्या ने खूब लाइमलाइट बटोरी। ऐश्वर्या राय के साथ ही बहुत सी अभिनेत्रियों ने कान के दूसरे दिन रेड कारपेट पर जलवे बिखेरे। आइए भारतीय अभिनेत्रियों के लुक्स को उनकी लेटेस्ट तस्वीरों के जरिए देखते हैं।
Cannes Photo Of The Day: दूसरे दिन कान में रहा ऐश्वर्या का जलवा, हिना खान के साथ-साथ हेली शाह ने भी लूटी महफिल; देखें तस्वीरें
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस साल कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर कदम रख दिया है। ब्लैक रफल, फ्लावर गाउन के साथ न्यूड मेकअप में ऐश्वर्या ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। उनको देख सभी की निगाहें थम सी गई थीं। वह इसमें काफी सुंदर लग रही थीं।
तमन्ना भाटिया
कान फिल्म फेस्टिवल में पहले दिन सभी को अपने स्टनिंग लुक से प्रभावित करने वाली अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने दूसरे दिन भी लोगों की तारीफें लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। तमन्ना ने इस ग्रैंड इवेंट के दूसरे दिन भी रेड कारपेट के लिए ब्लैक ड्रेस को चुना। इस ब्लैक थाई हाई ड्रैस में वह बहुत हॉट लग रही थीं।
पूजा हेगड़े
पूजा हेगड़े कास फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर जलवा बिखरने में किसी भी अभिनेत्री से पीछे नहीं रहीं। रेड कारपेट पर अभिनेत्री का बेहद ही खूबसूरत अंदाज देखने को मिला, जिसे देख उनके फैंस खुशी से झूम उठे हैं। कान के रेड कारपेट पर वॉक करने के लिए पूजा ने बेबी पिंक कलर का ऑफ शोल्डर डीप नेक गाउन को चुना, जो उन्हें बहुत ही ग्लैमरस लुक दे रहा था।
हेली शाह
बॉलीवुड अभिनेत्रियों की धमाकेदार एंट्री के बाद टीवी अभिनेत्री हेली शाह ने भी कान्स के रेड कारपेट पर चलकर खूब सुर्खियां बटोरी। रेड कारपेट पर हेली शाह ग्रे कलर का डिजाइनर गाउन पहनकर पहुंची थीं। हेली ने अपने लुक को लाइट मेकअप के साथ कंप्लीट किया था। कान्स से सामने आईं तस्वीरों में हेली शाह काफी गॉर्जियस लग रही हैं।