फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Himesh Reshammiya Offer Song to sunny hindustani In indian idol Set

सनी हिंदुस्तानी को मिला इस निर्देशक की फिल्म में गाने का मौका, हिमेश की धुन पर करेंगे बॉलीवुड डेब्यू

Wed, 04 Dec 2019 02:10 PM IST
अपूर्वा राय मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 04 Dec 2019 02:10 PM IST
विज्ञापन
Himesh Reshammiya Offer Song to sunny hindustani In indian idol Set
Himesh and Sunny - फोटो : amar ujala

‘इंडियन आइडल सीजन 11’ के मोस्ट फेवरिट सिंगर सनी हिंदुस्तानी की किस्मत लगातार चमकती जा रही है। शो में अनु मलिक की जगह आए नए जज हिमेश रेशमिया ने उन्हें जिंदगी का सबसे बड़ा मौका देने का ऐलान किया है। ये मौका है हिमेश की धुनों पर फिल्म में एक गाना गाने का।

विज्ञापन


इंडियन आइडल के अगले एपिसोड में 90 के दशक की यादें ताजा की जाने की तैयारी है। इस एपिसोड में मशहूर सिंगर कुमार सानू और अनुराधा पौडवाल  इंडियन आइडल सीजन 11 के टॉप 10 प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाएंगे। शूटिंग पर मौजूद लोग बताते हैं कि इस मौके पर सनी हिंदुस्तानी ने 'सानू एक पल चैन' गाने पर एक जोरदार परफॉर्मेंस देकर समा बांध दिया। इस परफॉर्मेंस के बाद कुमार सानू मंच पर आए और उन्होंने सनी की तारीफ करते हुए आशीर्वाद के तौर पर उन्हें शगुन दिया।

विज्ञापन

Himesh Reshammiya Offer Song to sunny hindustani In indian idol Set
सनी हिंदुस्तानी, हिमेश रेशमिया - फोटो : amar ujala

सनी की जोरदार परफॉर्मेंस के बाद हिट मशीन हिमेश रेशमिया भी मंच पर आए और उन्होंने घोषणा की कि वह मशहूर निर्देशक राजकुमार संतोषी की अगली फिल्म में अपने नए गाने के लिए सनी हिंदुस्तानी को साइन कर रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने और सनी ने मिलकर इस गाने की चंद लाइनें गाकर भी सुनाई। हिमेश रेशमिया ने कहा, "मैं इस शो को फॉलो करता रहा हूं और मैंने टेलीविजन पर सनी को गाते हुए सुना है लेकिन आज इनको लाइव सुनकर मैं इनकी गायकी का कायल हो गया हूं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed