Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Himanshi Khurana makes claims against salman and show open up about her mental health after bigg boss 13

Himanshi Khurana: हिमांशी खुराना ने किया शॉकिंग खुलासा, शो और होस्ट सलमान खान पर लगाए गंभीर आरोप

Wed, 11 Oct 2023 09:29 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 11 Oct 2023 09:29 AM IST
सार

पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 13’ के लिए जानी जाती हैं। शो में वह सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स में से एक थी। हाल ही में, बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना ने शो को लेकर कई चौंका देने वाले खुलासे किए हैं।

विज्ञापन
Himanshi Khurana makes claims against salman and show open up about her mental health after bigg boss 13
हिमांशी खुराना - फोटो : Insatagram- @iamhimanshikhurana

विस्तार

पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 13’ के लिए जानी जाती हैं। शो में वह सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स में से एक थी। उन्होंने आसिम रियाज के साथ अपने लव अफेयर को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। हाल ही में, बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना ने शो को लेकर कई चौंका देने वाले खुलासे किए हैं। साथ ही शो और शो होस्ट सलमान खान पर गंभीर आरोप लगाएं है।

विज्ञापन
Trending Videos

बिग बॉस के सीजन 13 में नजर आ चुकी हिमांशी खुराना ने हाल में ही शो और शो के होस्ट सलमान कान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि शो के बाद वह काफी बुरे दौर से गुजरी है। इस बात को फैंस के साथ साझा करने के लिए हिमांशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उनको पोडकास्ट के दौरान अपनी मेंटल हेल्थ के बारें में बात करते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Himanshi Khurana makes claims against salman and show open up about her mental health after bigg boss 13
हिमांशी खुराना - फोटो : instagram: iamhimanshikhurana

उन्होंने बताया कि 'बिग बॉस 13 में हिस्सा लेने के बाद मैं बहुत ज्यादा परेशान रहने लगी थी। मैं मानसिक रूप से ठीक नहीं थी। मेरे लाइफ में सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन मैं फिर भी खुश नहीं थी। अंदर ही अंदर कुछ अधूरा सा लग रहा था'। 'फिर इस बारे में मैंने अपनी टीम से बात की। साइकोलॉजिस्ट की मदद ली, लेकिन कुछ भी ठीक नहीं हुआ। इसके बाद मैंने स्पिरिचुअलिटी की तरफ अपना रुपख किया। ये करने के बाद मुझे धीरे धीरे अपने सारे सवालों के जवाब मिलने लगें। अब मैं पहले से बेहतर महसूस करती हूं’। 

View this post on Instagram

A post shared by Himanshi Khurana 👑 (@iamhimanshikhurana)

विज्ञापन

वहीं बिग बॉस के बारें में बात करते हुए हिमांशी ने बताया कि शो के दौरान मुझपर कई सारे आरोप लगाए गए थे। मेरी हर बात को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जाता था। शो में ऐसा दिखाया जाता था जैसे मैं लोगों के बीच लड़ाईयां करवाती हूं। हिमांशी अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहती है, ' जब भी मैंने अपनी बात रखने की कोशिश की तो, हर बार शो के होस्ट मुझे चुप करवा दिया करते थे। मैं तब चुप हो जाती थी क्योंकि मैं उनकी इज्जत करती थी. मेरे मां-बाप ने मुझे हमेशा यही सिखाया है कि जब बड़ें बात कर रहे हैं तो बीच में नहीं बोला करते। मैं उन्हें रिस्पेक्ट दे रही थी लेकिन उन्होंने मुझे हमेशा ही गलत दिखाया।

यह भी पढ़ें: मैं 35 साल से काम कर रहा था, बहुत चिड़चिड़ा हो गया था', आमिर ने बताई फिल्मों से ब्रेक की वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed